Google Analytics —— Meta Pixel

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान आज, घाटी में धारा 370 हटने के बाद पहला विधानसभा चुनाव

Jammu Kashmir Election Date: चुनाव आयोग आज विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा. इसको लेकर दोपहर तीन बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. इस साल के अंत में जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं. बताया जा रहा है कि आज केवल जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों की तारीख (Jammu Kashmir Election Date) का ऐलान हो सकता है और बाकी महाराष्ट्र और झारखंड के लिए तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी. जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव होगा.

यह भी पढ़े :- IMD Rain Alert: दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ तक जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानिए वेदर अपडेट

इसी 9 अगस्त को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने अपनी टीम के साथ जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था. उन्होंने कहा था कि आयोग यहां जल्द से जल्द चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है. सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर 2024 तक विधानसभा चुनाव कराने का निर्देश दिया था. शीर्ष अदालत ने कहा था कि जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा जितना जल्दी हो सके दिया जाए और वहां पर चुनाव कराए जाएं.

J-K में 10 साल पहले हुआ था विधानसभा चुनाव
2019 में धारा 370 खत्म कर दिये जाने के बाद जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित क्षेत्र बना दिया गया था. तभी से वहां के राजनीतिक दल लगातार राज्य का दर्जा वापस दिये जाने की मांग कर रहे थे. सरकार की तरफ से बार बार यही कहा जा रहा था कि पहले चुनाव होंगे और उसके बाद ही राज्य का दर्जा वापस मिलेगा.

सूत्रों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में पांच चरणों में चुनाव कराया जा सकता है. साल 2014 में जम्मू-कश्मीर में आखिरी विधानसभा चुनाव का आयोजन पांच चरणों में हुआ था. चुनाव आयोग के मुताबिक, उत्तरी कश्मीर के जिलों में काफी चुनौतियां हैं. यहां के कई इलाके संवेदनशील माने जा रहे हैं. उत्तरी कश्मीर में अनंतनाग, बारामुला, बुडगाम, बांदीपोर, गांदरबल, कुपवाड़ा, कुलगाम, पुलवामा, शोपियां और श्रीनगर जिले को संवेदनशील माना गया है जबकि दक्षिण कश्मीर में कठुआ, सांबा, रियासी, जम्मू, उधमपुर जैसे जिलों को संवेदनशील माना गया है. (Jammu Kashmir Election Date)

विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान
विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान
Back to top button
error: Content is protected !!