छत्तीसगढ़ में ठंड और बारिश का डबल अटैक, IMD ने जारी किया 48 घंटे का अलर्ट

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
यह भी पढ़े :- सांस लेना हुआ दूभर, बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर असर, कोंडागांव में डामर प्लांट से फैल रहा जहर…!
इन जिलों में झमाझम बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर–रामानुजगंज जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। बारिश के चलते इन इलाकों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।
तापमान में उतार-चढ़ाव
प्रदेश के अन्य जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। (CG Weather Update)
अंबिकापुर में सबसे अधिक ठंड
बीते 24 घंटों के दौरान दुर्ग संभाग के एक-दो हिस्सों में शीतलहर चली। इस दौरान प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया। (CG Weather Update)
अन्य प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
- दुर्ग: 8.2°C
- कोरिया: 8.2°C
- पेंड्रा: 9.0°C
- रायपुर: 9.0°C
- राजनांदगांव: 9.5°C
- दंतेवाड़ा: 9.6°C
- बिलासपुर: 10.8°C



