Google Analytics —— Meta Pixel

कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार गंभीर: डिप्टी CM अरुण साव

Chhattisgarh Law and Order: सूरजपुर हत्याकांड और कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार को घेर रही है। इस बीच डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार गंभीर है, जहां भी घटना हो रही है ठोस और मजबूत कार्रवाई हो रही है। जहां पर अधिकारियों की लापरवाही दिख रही है उस पर भी ठोस कार्रवाई हो रही है। कानून व्यवस्था पर सरकार कोई समझौता नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें:- सूरजपुर में डबल मर्डर के बाद बवाल, लोगों ने आरोपी के घर, गाड़ी और गोदाम को किया आग के हवाले

डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी। आरोपी के पास राजनीतिक हस्तियों के साथ तस्वीरें हैं, जो उसके राजनीतिक जुड़ाव को दर्शाती हैं, लेकिन उसे सिर्फ एक आरोपी के तौर पर देखा जाना चाहिए और उसी हिसाब से जांच होनी चाहिए। दंगे जैसी स्थिति थी, जिसे रोका गया। हत्यारे के परिवार को सुरक्षित रखा गया है और साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि आरोपी को सजा मिले। स्थिति नियंत्रण में है। (Chhattisgarh Law and Order)

बीजेपी का आरोप है कि आरोपी कुलदीप साहू कांग्रेस से जुड़ा है। हालांकि NSUI ने आरोपों से पल्ला झाड़ लिया है। बीजेपी प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने आरोप लगाया कि आरोपी कांग्रेस का नेता है। साथ ही उन्होंने फेसबुक पर कुलदीप साहू का एक पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें वह पूर्व CM भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दे रहा है। साथ ही खुद को NSUI नेता बता रहा है। श्रीवास ने लिखा- बधाई हो भूपेश बघेल आपके सूरजपुर के सच्चे पूत ने एक कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बच्ची को मौत के घाट उतारकर सच्चे कांग्रेसी होने का सबूत दे दिया है? (Chhattisgarh Law and Order)

NSUI ने किया आरोपों का खंडन

वहीं सूरजपुर NSUI जिलाध्यक्ष ने कहा कि घटना में कुलदीप साहू को NSUI का पदाधिकारी बताया जा रहा है, जो गलत है। यह भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि कुलदीप साहू NSUI के किसी भी पद पर नहीं है, जिन भी मीडिया चैनलों ने ये गलत खबर चलाई है वो खंडन भी जारी करें। सूरजपुर की घटना दुर्भाग्यजनक है। इस पूरी घटना में जो दोषी है, उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो इसकी मांग NSUI करती है। (Chhattisgarh Law and Order)

Back to top button
error: Content is protected !!