Google Analytics —— Meta Pixel

सूरजपुर में डबल मर्डर के बाद बवाल, लोगों ने आरोपी के घर, गाड़ी और गोदाम को किया आग के हवाले

Surajpur Double Murder Case: सूरजपुर में हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या के बाद बवाल मचा हुआ है। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी कुलदीप साहू के घर, गाड़ी और मानपुर में स्थित गोदाम में आग लगा दी। इस दौरान लोगों को समझाइश देने और आगजनी रोकने पहुंचे सूरजपुर SDM जगन्नाथ वर्मा को भी लोगों ने पीट दिया। साथ ही नगर बंद कर थाने के सामने कई घंटों तक प्रदर्शन किया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामले में एक से ज्यादा आरोपियों के शामिल होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें:- आज बस्तर और राजनांदगांव के दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी कुलदीप साहू के कुछ साथियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। वहीं मुख्य आरोपी कुलदीप की तलाश के लिए कई जिलों के अफसरों को सूरजपुर बुलाया गया। देर शाम IG, SP और कलेक्टर ने मिलकर मुख्यमार्गों से फ्लैग मार्च भी निकाला। विवाद 13 अक्टूबर की रात से शुरू हुआ है। दरअसल, रविवार को आदतन बदमाश कुलदीप साहू ने चौपाटी में एक आरक्षक घनश्याम सोनवानी पर खौलता तेल डाल। इस दौरान उसकी तलाश में लगे पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की, जिनमें हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख भी शामिल था। (Surajpur Double Murder Case)

एक से ज्यादा आरोपियों के शामिल होने की आशंका

पुलिस बदमाश कुलदीप साहू को ढूंढ ही रही थी। इस बीच आरोपी हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख के घर पहुंच गया, जिसने उसकी पत्नी मेहू फैज और बेटी आलिया की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों के शव को घर से पांच किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने सोमवार को पुलिस को दी। पुलिस को हेड कॉन्स्टेबल के घर में शवों को घसीटे जाने के निशान मिले। वहीं पुलिस ने आरोपी के कार को जब्त किया है, जिसमें खून फैला हुआ मिला है। वारदात के बाद आसपास के CCTV कैमरों को भी फोड़ दिया। ऐसे में हत्याकांड में एक से ज्यादा आरोपियों के शामिल होने की आशंका है। (Surajpur Double Murder Case)

पुलिस की कई टीमें कर रही आरोपी की तलाश

आरोपी कुलदीप साहू की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई है। SP एमआर आहिरे ने बताया कि कुलदीप साहू का पुलिस ने पीछा किया तो उसने उन पर गोली चलाई और भाग निकला। पुलिस ने कुलदीप साहू और उसके परिजनों के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस में डाल दिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी लगातार जारी है। सरगुजा IG अंकित गर्ग ने कहा कि पुलिस लगातार आरोपियों पर कार्रवाई कर रही थी। इसी कारण उसने पुलिसकर्मियों को अपना दुश्मन मान लिया था। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। (Surajpur Double Murder Case)

Back to top button
error: Content is protected !!