Google Analytics —— Meta Pixel

आज बस्तर और राजनांदगांव के दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

CM Sai Tour Program: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 15 अक्टूबर को बस्तर और राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय रायपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए सुबह 11.30 बजे मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 11.40 बजे जगदलपुर में दसराहा पसरा परिसर का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद 11.55 बजे दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री 12.20 बजे सिरहासार भवन जगदलपुर में मुरिया दरबार कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1.40 बजे रोटरी भवन में आयोजित बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:- India Canada Relations : कनाडा के खिलाफ भारत का सख्त एक्शन, 6 राजनयिक किया निष्कासित, किसी हाल में 19 अक्टूबर तक छोड़ना होगा देश

CM साय दोपहर 2.35 बजे बस्तर क्लब में मांझी चालकियों के साथ भोजन करेंगे। मुख्यमंत्री 3.10 बजे जगदलपुर से रवाना होकर शाम 4.10 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां वे पुलिस लाइन में उत्कृष्ठ खिलाड़ियों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री का शाम 7.15 बजे से 8.15 तक का समय स्पीकर हाउस में आरक्षित रहेगा। CM साय रात 8.30 बजे से 10 बजे तक म्युनिसिपल स्कूल मैदान में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद रात 10 बजे कार से रवाना होकर 11.30 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर लौटेंगे। (CM Sai Tour Program)

कल सूरजपुर को दी थी सौगात

इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल सूरजपुर जिले के सिलौटा प्रतापपुर के मिनी स्टेडियम में आयोजित आदिवासी करमा महातिहार कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने प्रतापपुर में नवीन एसडीएम कार्यालय का निर्माण, चंदोरा जजावल सड़क निर्माण, प्रतापपुर में रेस्ट हाउस, बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण और गर्भवती महिलाओं के लिए चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए फर्स्ट रेफरल यूनिट की सुविधा प्रदान करने की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय सूरजपुर जिला प्रशासन की ओर से स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ गांव बनाने के उद्देश्य से ’हमर सुघर गांव’ और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वॉट्सएप्प बेस्ड चैटबोट प्लेटफार्म समाधान एप का शुभारंभ किया। (CM Sai Tour Program)

Back to top button
error: Content is protected !!