राजधानी में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ी गई, शहर में सनसनी
रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी चौक स्थित राम मंदिर के पास छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को तोड़े जाने की घटना ने शहर में सनसनी फैला दी है। घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के सदस्य मौके पर पहुंचे और इस कृत्य का कड़ा विरोध किया। संगठन ने इसे छत्तीसगढ़ की अस्मिता पर हमला बताते हुए गहरी नाराजगी व्यक्त की।
यह भी पढ़े :- पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ के 127वें एपिसोड में देशवासियों से साझा किए कई प्रेरक संदेश
जानकारी के अनुसार, अज्ञात लोगों ने देर रात मूर्ति को नुकसान पहुँचाया। सुबह घटना का पता चलने पर आसपास के लोग जमा हो गए। तेलीबांधा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा सके।

स्थानीय लोगों और संगठनों ने इस तरह की घटनाओं को लेकर चिंता जताई है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने भी आश्वासन दिया कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।



