Chhattisgarh: नकाबपोश ने खड़ी कार को बम से उड़ाया : टाइमिंग बम से उड़ाई गई गाड़ी, विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया
Chhattisgarh : प्रदेश के भिलाईनगर स्मृतिनगर चौकी अंतर्गत मंगलवार को एक नकाबपोश युवक ने खड़ी गाड़ी बम से उड़ा देने का मामला सामने आया है। कार में हुए विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया। इस धमाके में किसी के घायल की खबर नहीं है। बताया जाता है कि ब्लास्ट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक युवक कार के पास दिख रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
घटना का विवरण
यह विस्फोट कोहका से कुरुद जाने वाली मुख्य सड़क पर इंदु आईटी स्कूल के पास हुआ। यह स्थान प्रकाश महोबिया के ऑफिस के करीब है। धमाके का शिकार हुई कार उनके भांजे, संजय बुंदेला की थी। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें एक युवक चेहरे को ढककर कार के पास पहुंचता हुआ दिख रहा है। (Chhattisgarh )

यह भी पढ़े :- शासकीय पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक शाला खरोरा में संयुक्त वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन
कैसे हुआ धमाका?
सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि एक युवक, जिसने अपने चेहरे को ढका हुआ था, बड़ी ही चतुराई से कार के पास पहुंचा। उसने कार में टाइमिंग बम फिट किया और सेट करने के बाद वहां से निकल गया। कुछ समय बाद बम फटा और जोरदार धमाके से पूरा इलाका गूंज उठा। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के लोग डरकर बाहर आ गए।
साजिश की आशंका
प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि यह घटना किसी साजिश का हिस्सा हो सकती है। हालांकि, अभी तक कोई ठोस जानकारी या कारण सामने नहीं आया है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। (Chhattisgarh )



