Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Murder: पड़ोसी युवक ने महिला की हत्या कर लाश से किया दुष्कर्म, बोला- संबंध बनाने से इनकार कर रही थी

Chhattisgarh Murder: छत्तीसगढ़ के सरगुजा के सीतापुर थाना क्षेत्र में 23 साल की महिला के पड़ोसी ने उसकी हत्या कर शव से दुष्कर्म किया। इसके बाद शव को कुएं में फेंककर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मंगलवार को फांसी की मांग को लेकर लोगों ने NH-43 पर जाम लगा दिया।

जानकारी के मुताबिक, सीतापुर थाना क्षेत्र निवासी महिला का शव 21 दिसंबर को घर से कुछ दूरी पर मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि महिला से दुष्कर्म किया गया है और ढोढ़ी में डूबने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला का पति कमाने के लिए दूसरे प्रदेश गया है। कॉल डिटेल से जानकारी मिली कि महिला और उसके पड़ोसी सुनील कुमार तिर्की (25) के बीच लगातार बात होती थी।

यह भी पढ़ें:- नंदन-वंदन-अभिनंदन के नारों से मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सजा रायगढ़, पढ़ें पूरी खबर

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी सुनील ने पुलिस को बताया कि काम के सिलसिले में उसने एक-दो बार महिला के पति को कॉल किया था। इस दौरान महिला से बातचीत हुई और फिर दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोनों अक्सर बातें किया करते और मिलते थे। 20 दिसंबर की रात महिला ने कॉल कर सुनील को बुलाया था। (Chhattisgarh Murder)

आरोपी सुनील खेत में महिला से मिलने के लिए पहुंचा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जताई। इस पर महिला ने उसका कॉलर पकड़ लिया और शोर मचाने की धमकी दी। इससे आरोपी ने महिला का मुंह और नाक दबाया तो वह थोड़ी देर बाद जमीन पर गिर पड़ी। जिसके बाद आरोपी ने बेहोश समझकर वह उसे घसीटकर थोड़ी दूर ले गया। इसके बाद दुष्कर्म किया। वहां उसे अहसास हुआ कि महिला की मौत हो चुकी है। इसके बाद शव को उठाकर पास की ढोढ़ी में फेंककर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। (Chhattisgarh Murder)

Back to top button
error: Content is protected !!