Chhattisgarh Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ के मानपुर-मोहला में मुठभेड़, दो बड़े नक्सली लीडर ढेर

Chhattisgarh Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इस बीच मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रयास के तहत जवानों को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, कांकेर-बस्तर जिले से सटे सीमावर्ती थाना क्षेत्र मदनवाड़ा के रेतेगांव कारेकट्टा के बीच मंडा पहाड़ में नक्सलियों और DRG-ITBP जवानों के बीच मुठभेड़ हुई।
यह भी पढ़ें:- Why Do Dogs Bite : कुत्ते कब आक्रामक होकर काटते हैं, और कैसे बचें? पढ़े 5 मुख्य वजह
घंटों चली गोलीबारी के बाद पुलिस ने मौके से दो नक्सलियों के शव बरामद किए हैं, जिनकी पहचान सेंट्रल कमेटी के प्रमुख सदस्य विजय रेड्डी (DKSZCM) और डीवीसी लोकेश सलामे (DVCS) के रूप में हुई है, जिन पर लाखों रुपए के इनाम घोषित थे। भारी बारिश के बीच DRG और ITBP के जवानों ने इलाके को चारों ओर से घेरकर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक वाईपी सिंह ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। दोनों नक्सली कई सालों से कांकेर, बस्तर, मानपुर में सक्रिय थे। (Chhattisgarh Naxalite Encounter)
छत्तीसगढ़ में 2025 के नक्सली ऑपरेशन
- 4 जनवरी 2025 को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 5 नक्सली ढेर
- 10 जनवरी 2025 सुकमा-बीजापुर बॉर्डर में 3 नक्सली ढेर
- 12 जनवरी 2025 को बीजापुर के मद्देड़ इलाके में 5 नक्सली ढेर
- 16 जनवरी 2025 बीजापुर के पुजारी कांकेर के जंगल में 18 नक्सली ढेर
- 21 जनवरी 2025 गरियाबंद के भालू डिग्गी जंगल में 16 नक्सली ढेर
- 2 फरवरी 2025 को बीजापुर जिले के गंगालूर में 8 नक्सली ढेर
- 9 फरवरी 2025 को बीजापुर के मद्देड़-फरसेगढ़ बॉर्डर पर 31 नक्सली ढेर
- 20 मार्च 2025 को दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर 26 नक्सली ढेर, DRG का एक जवान शहीद
- 20 मार्च 2025 को कांकेर और नारायणपुर मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर
- 25 मार्च 2025 को दंतेवाड़ा-बीजापुर-नारायणपुर जिले की सीमा पर 3 नक्सली ढेर
- 29 मार्च 2025 को सुकमा और दंतेवाड़ा सीमा पर 16 नक्सली ढेर
- 5 मई 2025 को बीजापुर के करेगुट्टा हिल्स में 22 नक्सली ढेर
- 21 मई 2025 को नारायणपुर-बीजापुर सीमा पर 27 नक्सली ढेर
- 6-7 जून 2025 को बीजापुर जिले के इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में नरसिम्हा चलम उर्फ सुधाकर और भास्कर उर्फ मेलारापु अडेल्लु समेत 7 नक्सली ढेर
- 11 जून को सुकमा जिले में दो नक्सली ढेर
- 18 जुलाई 2025 को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 6 नक्सली ढेर



