Google Analytics —— Meta Pixel

Why Do Dogs Bite : कुत्ते कब आक्रामक होकर काटते हैं, और कैसे बचें? पढ़े 5 मुख्य वजह

Why Do Dogs Bite : दिल्ली-NCR के आवारा कुत्तों को शेल्टर होम भेजने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश से उन लोगों को राहत मिली है, जो कुत्तों के हमलों से परेशान थे। हालांकि, पशु प्रेमियों और अधिकार कार्यकर्ताओं ने इस आदेश का विरोध किया है।

यह भी पढ़े :- स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर में विशेष यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था, परेड ग्राउंड में कई वस्तुएं ले जाना प्रतिबंधित

आंकड़ों के अनुसार, साल 2024 में ही कुत्तों के काटने के 37 लाख से अधिक मामले सामने आए। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कुत्ते किन परिस्थितियों में आक्रामक हो जाते हैं और काट सकते हैं। (Why Do Dogs Bite)

कुत्तों के आक्रामक होने की 5 वजह

  • रक्षा की प्रवृत्ति – अपने मालिक, क्षेत्र या बच्चों की सुरक्षा के लिए कुत्ता हमला कर सकता है।
  • अचानक चौंकाना – सोते या आराम करते कुत्ते को अचानक छूना या डराना उसे काटने पर मजबूर कर सकता है।
  • चोट या बीमारी – दर्द, चोट या बीमारी से पीड़ित कुत्ता छूने पर आक्रामक हो सकता है।
  • तेज़ आवाज़ या डर – दुर्व्यवहार, अकेला छोड़ना या तेज आवाज़ जैसी स्थिति में कुत्ता हिंसक हो सकता है।
  • भागना – कुछ नस्लों में भागते हुए इंसान को शिकार समझकर पीछा करने और काटने की प्रवृत्ति होती है।

यह भी पढ़े :- नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी ने खुद को अधिकारी बताकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को ठगा

खुद को सुरक्षित रखने के तरीके

  • मालिक की अनुमति के बिना किसी अनजान कुत्ते के पास न जाएं।
  • कुत्ते के खाने, सोने या बच्चों की देखभाल के समय पास न जाएं।
  • घायल कुत्ते को न छुएं, बल्कि पशु चिकित्सक या एनिमल कंट्रोल को सूचित करें।
  • छोटे बच्चों को कुत्तों के साथ अकेला न छोड़ें।
  • अनजान कुत्ते से मिलते समय शांत रहें, आंखों में सीधे न देखें, और हाथ सूंघने दें।
  • चेहरे को कुत्ते के पास न ले जाएं, गले लगाने या चुंबन से बचें।
  • अगर कुत्ता घेर ले, तो न भागें और न चीखें; स्थिर खड़े रहें और मौका मिलते ही धीरे-धीरे पीछे हटें। (Why Do Dogs Bite)
Back to top button
error: Content is protected !!