Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : वनरक्षक भर्ती में लापरवाही, ड्यूटी में तैनात जवान के खाने में निकला जिंदा कीड़ा

Chhattisgarh Forest Guard Bharti : छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के दौरान बिलासपुर के बेहतराई स्टेडियम में ड्यूटी पर तैनात जवानों को कीड़ा बिलबिलाता हुआ खराब खाना परोसे जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी रेल यात्रियों की परेशानी, 9 लोकल ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

जानकारी के अनुसार बिलासपुर में छत्तीसगढ़ वनरक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) (Chhattisgarh Forest Guard Bharti) की भर्ती प्रक्रिया के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक जवान को परोसे गए खाने में जिंदा कीड़ा पाया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें खाने की प्लेट में कीड़ा साफ देखा जा सकता हैं। भर्ती प्रक्रिया बहतराई स्टेडियम में चल रही थी। इस दौरान जवानों को यह अस्वास्थ्यकर खाना परोसा गया।

यह भी पढ़े :- चित्रकूट सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, छत्तीसगढ़ में भी 5 लोगों की गई जान

बता दें, वन विभाग के बिलासपुर सर्किल के पांच डिवीजनों में वन रक्षकों के कुल 134 पद पर भर्ती होनी है. इसके लिए 52 हजार से ज्यादा लोगों ने फार्म जमा कराया था। इनमें से हर दिन 2500 लोगों को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जा रहा है लेकिन आने वालों की संख्या कम है. पिछले 11 दिन में वन विभाग ने 27500 लोगों को बुलवाया उनमें से मात्र 7918 लोगों ने ही शारीरिक परीक्षा दी है। (Chhattisgarh Forest Guard Bharti)

Back to top button
error: Content is protected !!