छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी रेल यात्रियों की परेशानी, 9 लोकल ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

Train Cancel in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, रेलवे ने बिलासपुर, रायपुर और कोरबा से होकर चलने वाली 9 लोकल ट्रेनों को रद्द कर दिया है। ये ट्रेनें 6 से 9 दिसंबर तक नहीं चलेंगी। दरअसल, रायपुर रेल मंडल के हथबंध-तिल्दा नेवरा सेक्शन पर रिलीविंग गर्डर की लॉन्चिंग के चलते रेलवे ने ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लेने का फैसला लिया है, जिसके चलते कई ट्रेनें प्रभावित रहेगी। रायपुर रेल मंडल में 6 दिसंबर की रात 10 बजे से 7 दिसंबर को दोपहर 2 बजे तक चार घंटे अप लाइन और 3 घंटे 30 मिनट का मिडिल लाइन में ब्लॉक लेकर काम किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- चित्रकूट सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, छत्तीसगढ़ में भी 5 लोगों की गई जान
वहीं 9 दिसंबर को 1 बजे से 4:30 बजे तक 3 घंटे 30 मिनट का डाउन लाइन में ब्लॉक लिया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का काम तेजी से पूरा करने का दावा किया है, जिसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों को लगातार रद्द किया जा रहा है। हथबंध-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रिलीविंग गर्डर की डी-लांचिंग के लिए 6 से 7 दिसंबर तक गाड़ियों का परिचालन प्रभावित होगा। बिलासपुर, रायपुर, गेवरा मेमू समेत 9 ट्रेनें नहीं चलेगी, जिसके चलते बिलासपुर और रायपुर रेल मंडल के छोटे स्टेशनों के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। (Train Cancel in Chhattisgarh)
रद्द होने वाली ट्रेनें
- गाड़ी संख्या 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू 6 और 9 दिसंबर को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 08727 बिलासपुर-रायपुर मेमू 6 दिसंबर को रद्द की गई है।
- गाड़ी संख्या 08261 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर रद्द 7 दिसंबर को रहेगी।
- गाड़ी संख्या 08275 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर 7 दिसंबर को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 08276 जूनागढ़ रायपुर रोड पैसेंजर 8 दिसंबर को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर 8 दिसंबर को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमू 9 दिसंबर को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू 9 दिसंबर को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 08733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू 9 दिसंबर को रद्द रहेगी।



