Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh News : स्वतंत्रता दिवस पर 25 पुलिस अधिकारी-कर्मियों को राष्ट्रपति पदक

Independence Day Honors : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस और जेल विभाग के 25 अधिकारी-कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें महानिदेशक जेल हिमांशु गुप्ता, पुलिस मुख्यालय के आईजी ध्रुव गुप्ता, एसएसपी सूरजपुर प्रशांत ठाकुर सहित कई वरिष्ठ और मैदानी स्तर के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : प्रवासी मजदूरों को बंधक बनाकर रखा, मजदूरी मांगने पर गोली की धमकी

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची के अनुसार, डीजी जेल हिमांशु गुप्ता को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा, जबकि सराहनीय सेवाओं के लिए आईजी ध्रुव गुप्ता, डीआईजी प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारियों को पदक प्रदान किए जाएंगे। (Independence Day Honors)

सभी चयनित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 26 जनवरी को रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल रमेन डेका द्वारा राष्ट्रपति पदक प्रदान किया जाएगा।

सराहनीय सेवा पदक पाने वाले प्रमुख नाम

सराहनीय सेवाओं के लिए जिन अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा, उनमें—
आईजी ध्रुव गुप्ता (अअवि, पीएचक्यू), डीआईजी प्रशांत ठाकुर, सेनानी 19वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल जगदलपुर श्वेता राजमणी, पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुमार कुर्रे, निरीक्षक अ/स्टेनो पीएचक्यू कौशिल्या भट्ट, उपनिरीक्षक (गुप्तवार्ता) पीएचक्यू रोहित कुमार झा, निरीक्षक विशेष शाखा कमलेश कुमार मिश्रा, प्लाटून कमांडर 13वीं वाहिनी छसबल कोरबा डाल सिंह नामदेव, कंपनी कमांडर 15वीं वाहिनी छसबल बीजापुर दिलीप कुमार सिन्हा, एपीसी प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई सुशील कुमार बरूआ सहित अन्य शामिल हैं।

वीरता पदक से सम्मानित होंगे 14 अधिकारी-कर्मी

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल मोर्चे पर अदम्य साहस दिखाने वाले तीन शहीद पुलिस कर्मियों— एएसआई रामूराम नाग, आरक्षक कुंजाम जोगा और वंजाम भीमा को मरणोपरांत राष्ट्रपति का वीरता पदक प्रदान किया जाएगा।

इसके अलावा वीरता पदक से सम्मानित होने वालों में पुलिस अधीक्षक सुकमा सुनील शर्मा (वर्तमान में परिसहाय राजभवन), उपनिरीक्षक संदीप कुमार माडिले, आरक्षक मड़कम पाण्डू, मड़कम हड़मा, मड़कम देवा, बारसे हुंगाए, सहायक आरक्षक रोशन गुप्ता, सूरज कुमार मरकाम, आरक्षक माड़वी सन्नू (दंतेवाड़ा), कंपनी कमांडर 17वीं वाहिनी छसबल करोड़ सिंह और पुरुषोत्तम देवांगन सहित कुल 14 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। (Independence Day Honors)

Back to top button
error: Content is protected !!