Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh News : कब्र भी नहीं रही सुरक्षित! 9 साल की बच्ची का सिर गायब, तांत्रिक कांड से कांपा गांव

Chhattisgarh News : बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि की रात एक मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़ का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अज्ञात लोगों ने कब्र खोदकर कंकाल से सिर निकाल लिया, जिससे परिजनों और पूरे गांव में भय व आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में 23 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र, विधायकों ने लगाए 1034 सवाल, भारी हंगामे के आसार

घटना का विवरण

यह घटना गुंडरदेही थाना क्षेत्र के हल्दी चौकी अंतर्गत ग्राम माहुद-बी की है। जानकारी के अनुसार 9 अक्टूबर 2025 को बीमारी के कारण 9 वर्षीय बच्ची प्रिया साहू (लाडो) की मौत हो गई थी। परिजनों ने शव को गांव के श्मशान घाट में दफनाया था। (Chhattisgarh News)

15 फरवरी 2026 की सुबह एक किसान जब खेत की ओर जा रहा था, तो उसकी नजर कब्र के पास बिखरी तांत्रिक सामग्री पर पड़ी—जलता हुआ दिया, चावल, मांस के टुकड़े और अन्य पूजा सामग्री। उसने तुरंत बच्ची के पिता जितेंद्र साहू को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि कब्र की मिट्टी उखड़ी हुई है और कंकाल का सिर गायब है।

तांत्रिक क्रिया की आशंका

परिजनों का आरोप है कि महाशिवरात्रि की रात किसी तांत्रिक या अज्ञात व्यक्ति ने कब्र खोदकर बच्ची का सिर निकाल लिया, जिसका उपयोग तांत्रिक क्रिया में किया जा सकता है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

पुलिस की कार्रवाई

बच्ची के पिता जितेंद्र साहू ने गुंडरदेही थाने में शिकायत दर्ज कराई। प्रशासन की अनुमति के बाद पुलिस ने मौके पर वीडियोग्राफी कराई और कब्र की दोबारा खुदाई की।

खुदाई में लगभग चार फीट गहराई पर शव मिला, लेकिन परिजनों के अनुसार उसका सिर नहीं था। शव को पोस्टमार्टम और आगे की जांच के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!