Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

छत्तीसगढ़ की ख़बर : IAS नम्रता जैन व IPS निखिल रखेचा ने महासमुंद कलेक्ट्रेट में रचाई शादी, पढ़ें पूरी खबर

महासमुंद। छत्तीसगढ़ 

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के कलेक्ट्रेट में हुई शादी की चर्चा खूब हो रही हैं। महासमुंद इस अनूठे विवाह का गवाह बना। आईएएस (IAS) नम्रता जैन और आईपीएस (IPS) निखिल अशोक कुमार रखेचा परिणय सूत्र में बंधे। नम्रता जैन (IAS) वर्तमान में महासमुंद ज़िले के सरायपाली अनुविभाग में एसडीएम है और निखिल अशोक कुमार रखेचा (IPS) वर्तमान में पुलिस एकेडमी में प्रशिक्षण पर है। दोनों अधिकारी वर्ष 2019 बैच के है।

यह भी पढ़ें : राशिफल 18 सितम्बर 2021 : शनिवार को आपके लिए क्या खास हैं, क्या कहती आपकी राशि, जानें अपना राशिफल

दोनों की शादी आज सादगी पूर्ण तरीक़े से कोविड नियमों का पालन करते हुए परिजनों और नज़दीकी रिश्तेदारों की मौजूदगी में कोर्ट में हुई। प्रभारी अपर कलेक्टर सुनील कुमार चंद्रवंशी ने दोनों की शादी की कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी की। इस मौक़े पर कलेक्टर डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा भी मौजूद थे। सभी अधिकारियों ने वर-वधु को आशीर्वाद एवं दाम्पत्य जीवन शुरू करने की शुभकामनाएँ दी।

यह भी पढ़ें : गणेश विसृजन 19 सितम्बर 2021 : पंचक विसृजन में बाधक नहीं, जानें गणेश विसृजन का शुभ मुहूर्त एवं विधि

मालूम हो कि श्रीमतीनम्रता जैन की शुरुआती शिक्षा बस्तर, दंतेवाड़ा में ही हुई। यहां से उन्होंने दसवीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद वे भिलाई चली गईं और बारहवीं वहीं से की। नम्रता की मां किरन जैन होममेकर हैं जबकि पिता झंवरलाल जैन एक बिजनेसमैन हैं। दंतेवाड़ा जिले की रहने वाली नम्रता जैन ने साबित कर दिया कि मुश्किल हालातों के बावजूद भी अपने सपने को पूरा किया जा सकता है। दंतेवाड़ा जैसे नक्सल प्रभावित जिले की रहने वाली श्रीमती नम्रता जैन को महासमुंद में पोस्टिंग मिली है और वे सरायपाली एसडीएम की जिम्मेदारी संभाल रही है। इससे पहले वह रायपुर में ट्रेनी असिस्टेंट कलेक्टर थीं।

Back to top button
error: Content is protected !!