Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh News: चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज का सामाजिक चुनाव हुआ संपन्न, पढ़ें पूरी खबर

आरंग। ग्राम पारागांव स्थित चंद्राकर परिसर में महानदी के पावन तट पर चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज (Chhattisgarh News) का सामाजिक चुनाव शांतिपूर्ण और गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। रायपुर राज के अंतर्गत रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, गरियाबंद और ओडिशा राज्य के नुवापाड़ा जिले समेत कुल 21 उपक्षेत्र आते हैं, जिनके अंतर्गत 264 गांवों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। चुनाव प्रक्रिया पारंपरिक क्रम के अनुसार पहले ग्राम स्तर, तत्पश्चात उपक्षेत्र, राज स्तर और अंततः प्रदेश स्तर पर सम्पन्न होती है।

यह भी पढ़ें:- दुनिया अब भारत को सिर्फ देख नहीं रही, भरोसा भी कर रही है: PM नरेंद्र मोदी

इस अवसर पर रायपुर राज न्याय समिति के अध्यक्ष पद पर केशव चंद्राकर (खुसरूपाली) और सचिव पद पर हुलास चंद्राकर (गांजर) निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष पद पर देवेंद्र चंद्राकर (महासमुंद) और सचिव पद पर देवेंद्र चंद्राकर (गांजर) चुने गए। रायपुर राज से केंद्रीय (प्रदेश) प्रतिनिधियों के रूप में न्याय समिति से वतन चंद्राकर (रसनी), हिम्मत चंद्राकर (फरफोद), घनश्याम चंद्राकर (खरोरा), राजेंद्र चंद्राकर (बिरकोनी), लक्ष्मी नारायण चंद्राकर (परसदा), ट्रस्ट समिति से महेंद्र चंद्राकर (खुसरूपाली), केदार चंद्राकर (रायपुर), नारायण चंद्राकर (बेलटुकरी), खुमेश चंद्राकर (बोडरा), हीरासिंह चंद्राकर (मोखला) निर्वाचित हुए। (Chhattisgarh News)

महिला प्रतिनिधियों में विजयलक्ष्मी चंद्राकर (खरोरा) और मीना चंद्राकर (कोमा) का चयन हुआ। शिक्षण समिति के सदस्य के रूप में रोमनाथ चंद्राकर (तेन्दुकोना), भीमसेन चंद्राकर (घुचापाली), गौरव चंद्राकर (झलप), चिंतामणि चंद्राकर और योगेश चंद्राकर निर्वाचित हुए। बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश चन्द्रनाहू कुर्मी समाज में कुल 60 केंद्रीय (प्रदेश) प्रतिनिधि होते हैं। आज सम्पन्न हुए चुनाव में रायपुर राज से 16 प्रतिनिधि निर्वाचित किए गए। राज अध्यक्ष और राज सचिव पदेन केंद्रीय प्रतिनिधि रहते हैं। अन्य राजों के चुनाव सम्पन्न होने के बाद प्रदेश स्तरीय चुनाव सम्पन्न होगा। (Chhattisgarh News)

ये रहे उपस्थित

इस चुनाव की प्रक्रिया रायपुर राज चुनाव अधिकारी भैयालाल चंद्राकर और सहायक चुनाव अधिकारियों नीरज चंद्राकर, प्रभात चंद्राकर, अनिल चंद्राकर, राजकुमार चंद्राकर, नेहरू चंद्राकर, होमकान्त चंद्राकर और मीडिया प्रभारी प्रशान्त चंद्राकर की देखरेख में सम्पन्न हुई। पूरी प्रक्रिया आपसी सहमति एवं निर्विरोध रूप से सम्पन्न होने से समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल रहा। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!