Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ का धान खरीदी महाअभियान जारी, किसानों के पास सिर्फ 31 जनवरी तक मौका

Chhattisgarh Paddy Procurement: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाअभियान 14 नवंबर 2025 से शुरू हुआ है, जो 31 जनवरी 2026 तक जारी रहेगा। प्रदेश में अब तक 16.95 लाख पंजीकृत किसानों से कुल 93.12 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है, जिन्हें 20,753 करोड़ का भुगतान सीधे उनके खातों में किया जा चुका है। प्रदेशभर में संचालित 2,740 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीदी की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल, निगरानीयुक्त और पारदर्शी ढंग से संचालित की जा रही है। शासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि वास्तविक किसान को ही लाभ मिले और किसी भी प्रकार के बिचौलियों या फर्जी प्रविष्टियों की गुंजाइश न रहे।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में 800 ईसा पूर्व से भी पहले विकसित हो चुकी थी मानव सभ्यता, रीवां में प्राचीन सभ्यता से जुड़े नई रहस्य उजागर

किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार ने टोकन व्यवस्था को और अधिक सरल और सुलभ बनाया है। अब टोकन सहकारी समितियों के माध्यम से जारी किए जा रहे हैं, जिससे खरीदी प्रक्रिया में समय की बचत और सहजता सुनिश्चित हो रही है। सरकार के मुताबिक छत्तीसगढ़ की धान खरीदी प्रणाली अब केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं रही है, बल्कि किसान सम्मान, पारदर्शिता और आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत स्तंभ बन चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार का यह संकल्प है कि हर पात्र किसान को समय पर, पूरा और पारदर्शी लाभ मिलेगा। यही राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है और किसानों के जीवन में स्थायी सकारात्मक बदलाव ला रही है। (Chhattisgarh Paddy Procurement)

जिलेवार धान खरीदी के आंकड़े

जिला खरीदी (क्विंटल)
महासमुंद 6,33,291
बेमेतरा 5,33,482
बलौदाबाजार-भाठापारा 5,15,071
बालोद 4,99,074
रायपुर 4,66,249
धमतरी 4,43,308
राजनांदगांव 4,42,473
बिलासपुर 4,21,142
जांजगीर-चांपा 4,18,429
कबीरधाम 4,12,003
दुर्ग 3,60,605
गरियाबंद 3,60,612
मुंगेली 3,58,072
रायगढ़ 3,42,528
कांकेर 3,25,960
सारंगढ़-बिलाईगढ़ 3,14,758
बस्तर 1,79,964
बीजापुर 59,583
दंतेवाड़ा 10,238
कोंडागांव 1,97,106
नारायणपुर 24,022
सुकमा 47,617
गौरेला-पेंड्रा-मारवाही 87,870
कोरबा 1,56,983
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 2,77,071
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 1,41,353
बलरामपुर 1,57,708
जशपुर 1,68,264
कोरिया 76,648
सरगुजा 2,02,951
सूरजपुर 2,29,359
सक्ती 2,70,468
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 56,855
Back to top button
error: Content is protected !!