Google Analytics —— Meta Pixel

कड़ाके की ठंड से ठिठुरा छत्तीसगढ़, दुर्ग- रायपुर संभाग में अलर्ट

CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड अब लोगों की दिनचर्या और जनजीवन पर असर डालने लगी है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में सुबह और शाम की सिहरन बढ़ गई है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में ठंड का असर साफ नजर आ रहा है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ का धान खरीदी महाअभियान जारी, किसानों के पास सिर्फ 31 जनवरी तक मौका

पेंड्रा और अंबिकापुर जैसे इलाकों में तापमान तेजी से गिरा है, जिससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की चेतावनी जारी की है।

दुर्ग–रायपुर संभाग में शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार दुर्ग संभाग और रायपुर संभाग के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में कड़ाके की ठंड बनी रहने के आसार हैं। (CG Weather Alert)

रायपुर–नवा रायपुर में कोहरे का असर

राजधानी रायपुर में सुबह से ही ठंड के साथ घना कोहरा छाया रहा। रायपुर के साथ-साथ नवा रायपुर में भी दृश्यता कम दर्ज की गई, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

  • अंबिकापुर सबसे ठंडा, पारा 4.6°C
  • इस बार छत्तीसगढ़ में ठंड रिकॉर्ड तोड़ नजर आ रही है।
  • अंबिकापुर: न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस, इस सीजन का सबसे कम
  • बिलासपुर: बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से

  • गर्म कपड़े पहनने
  • सुबह-शाम अनावश्यक बाहर न निकलने
  • बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने
    की अपील की है। (CG Weather Alert)
Back to top button
error: Content is protected !!