अमेरिका के बाद डोनाल्ड ट्रंप बने वेनेजुएला के कार्यवाहक राष्ट्रपति!
Donald Trump Acting President of Venezuela : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज दावा सामने आया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें वेनेजुएला का कार्यवाहक (Acting) राष्ट्रपति बताया गया है। तस्वीर वायरल होते ही अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मच गई।
यह भी पढ़े :- कड़ाके की ठंड से ठिठुरा छत्तीसगढ़, दुर्ग- रायपुर संभाग में अलर्ट
तस्वीर में दावा किया गया है कि ट्रंप ने 20 जनवरी 2025 को वेनेजुएला के कार्यवाहक राष्ट्रपति का पद संभाला और वे जनवरी 2026 तक इस पद पर बने रहेंगे। वहीं, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को उनका उपाध्यक्ष (डिप्टी) बताया गया है।
वायरल तस्वीर फर्जी, कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं
हालांकि, जांच में सामने आया है कि ट्रंप द्वारा साझा की गई यह तस्वीर एडिटेड (Doctored Picture) है।
विकिपीडिया या किसी भी आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड में ऐसी कोई जानकारी मौजूद नहीं है, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति बताया गया हो।

विशेषज्ञों के अनुसार,
- यह तस्वीर छेड़छाड़ कर बनाई गई है
- इसका कोई कानूनी या संवैधानिक आधार नहीं है
- न ही अमेरिका और न ही वेनेजुएला की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक ऐलान किया गया है
अमेरिका की सैन्य कार्रवाई के बाद उठा विवाद
यह दावा ऐसे समय सामने आया है, जब हाल ही में अमेरिका ने वेनेजुएला में सैन्य ऑपरेशन चलाने का दावा किया था। अमेरिकी प्रशासन के अनुसार, इस ऑपरेशन में वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क लाया गया है।
दोनों पर नार्को-आतंकवाद साजिश से जुड़े गंभीर आरोप हैं और फिलहाल उन्हें ब्रुकलिन के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। मादुरो ने सभी आरोपों को खारिज किया है।
कौन संभाल रहा है वेनेजुएला की सत्ता?
मादुरो की गिरफ्तारी के बाद वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति और तेल मंत्री डेल्सी रोड्रिगेज को औपचारिक रूप से अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई है।
उन्होंने नेशनल असेंबली के समक्ष पदभार ग्रहण किया, जिसकी अध्यक्षता उनके भाई जॉर्ज रोड्रिगेज ने की। (Donald Trump Acting President of Venezuela)
क्यूबा को भी चेतावनी
इस बीच ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक अन्य पोस्ट के जरिए क्यूबा को भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला से क्यूबा को मिलने वाली तेल आपूर्ति और आर्थिक मदद बंद की जा सकती है। Donald Trump Acting President of Venezuela)



