Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

छत्तीसगढ़ : धान खरीदी की अवधि बढ़ी, 7 फरवरी तक की जाएगी धान खरीदी, पढ़े पूरी खबर

बलौदाबाजार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए आज एक बड़ा फैसला लिया। राज्य में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की अपने निवास कार्यालय में वीडियो कन्फेंसिंग के माध्यम से समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने धान खरीदी की निर्धारित अवधि में एक सप्ताह की वृद्धि किए जाने का एलान किया।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ जिले में 24 जनवरी से स्कूल जाना पुन प्रारंभ : कलेक्टर

इसके तहत राज्य भर में अब 7 फरवरी तक किसानों से धान खरीदी की जाएगी। उक्त निर्देशों का पालन करते हुए कलेक्टर डोमन सिंह ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर 7 फरवरी तक धान खरीदी हेतु आदेश जारी किया है। पूर्व में यह 31 जनवरी तक निर्धारित की गयी थी। जिले में अब तक 11 सौ 35 करोड़ रूपये के 5 लाख 854 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में 87 प्रतिशत किसान अपनी उपज उपार्जन केन्द्रों पर बेच चुके है। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में पंजीकृत 1 लाख 77 हजार 953 किसानों में से 1 लाख 53 हजार 990 किसानों ने धान बेच चुके है। इस तरह सीमांत किसानों का 86 प्रतिशत, लघु किसानों का 89 प्रतिशत, 10 एकड़ तक के किसानों का 84 प्रतिशत,बीस एकड़ तक के किसानों का 74 प्रतिशत एवं 20 एकड़ से ज्यादा किसानों में से 80 प्रतिशत ने धान बेचे हैं। वर्तमान समय मे बचे हुए सभी किसानों से धान प्राथमिकता से खरीदे जा रहे हैं।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : हाइवा और ट्रक में हुई भिड़ंत , हाइवा में आग लगी तो चालक ने कुदकर बचाई जान

सोसायटियों में जमा धान में से 59 प्रतिशत का उठाव भी हो चुका है। सोमवार से लगभग 2 लाख 20 हजार क्विंटल धान का उपार्जन 182 उपार्जन केन्द्रों से हो रहा है। जिले में धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य इस साल 7.63 लाख मीटरिक टन प्रस्तावित किया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!