Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

छत्तीसगढ़ : सवारी बस को कैप्सूल वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, पलारी की हैं घटना

बलौदाबाजार : जिले के पलारी में आज सुबह करीब 9 बजे एसबीएस (SBS) बस सर्विस का चालक बलौदाबाजार से रायपुर सवारी लेकर जा रहा था। पलारी कॉलेज तिराहा के पास रोड पर गाड़ी खड़े कर सवारी भर रहा था, उसी समय पलारी की ओर से कैप्सूल वाहन सामने चल रही वाहन को ओवरटेक करते बस से जा टकराया।

इसे भी पढ़े : छत्तीसगढ़ : सवारी बस को कैप्सूल वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, पलारी की हैं घटना

मिली जानकारी के अनुसार, कैप्सूल वाहन ने बस को जोरदार टक्कर मारा हैं, इस टक्कर में कैप्सूल वाहन का चालक फंसा हुआ था, जिसे आम जनता की मदद से बाहर निकाला गया। कैप्सूल वाहन के चालक की स्थिति गंभीर हैं, जिसे इलाज के लिए रायपुर भेजा गया हैं। वही बस के लगभग 15 यात्रियों को मामूली चोंटे आई हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!