Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी, 3 IPS, 25 DSP और 50 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

Chhattisgarh Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। दरअसल, साय सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के 78 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है, जिसमें 3 IPS, 25 DSP और 50 थाना प्रभारी शामिल हैं। IPS यशपाल सिंह को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जबकि रत्ना सिंह को PHQ में AIG प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अभी तक ATS के SP रहे अजातशत्रु बहादुर सिंह को SDRF का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। हालांकि तीनों नियुक्तियां अस्थाई तौर पर हुई है। इस संबंध में गृह विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें:- CAA Implemented : 3 देशों के अल्पसंख्यकों को नागरिकता, पूरे देश में लागू हुआ CAA

DGP अशोक जुनेजा ने थाना प्रभारियों और सिपाहियों की तबादला लिस्ट भी जारी की है। इनमें 91 पुलिसकर्मियों को NIA अटैच किया गया है। वहीं 50 थाना प्रभारियों में से आधे यानी कि 25 का तबादला नक्सल इलाकों में किया गया है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि लंबे समय से मैदानी इलाके में जमे पुलिसकर्मियों को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनाती दी गई है। अब नक्सलियों से आर-पार की लड़ाई होनी है। हमारा मकसद छत्तीसगढ़ को जल्द से जल्द नक्सल मुक्त बनाना है। बता दें कि रायपुर के कई थानों के TI को नक्सल बेल्ट में तैनात किया गया है। (Chhattisgarh Police Transfer)

ट्रांसफर की कॉपी

50 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला

 

इससे पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के 76 अधिकारियों का ट्रांसफर किया था, जिसमें से 5 ASP को CM सुरक्षा में भेजा गया। इस आदेश में लंबे समय से तैनात कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिलों में जिम्मेदारी दी गई है। जारी आदेश के मुताबिक 2013 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी अभिषेक माहेश्वरी को सुकमा, रायपुर ग्रामीण एडिशनल एसपी नीरज चंद्राकर को बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही 2014 बैच के अनुराग झा को एडिशनल एसपी प्रोटोकॉल-यातायात रायपुर बनाया गया है। (Chhattisgarh Police Transfer)

Back to top button
error: Content is protected !!