Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ समेत 20 राज्यों में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

Chhattisgarh Rain Alert: छत्तीसगढ़ समेत 20 राज्यों में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा, उत्तराखंड, तेलंगाना, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें:- मिस्र के प्रधानमंत्री से मिले PM नरेंद्र मोदी, भारतीय समुदाय के लोगों से भी की मुलाकात

मौसम विभाग ने देश के पूर्वी राज्यों में अगले 4 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम में आज यानी 25 जून को भारी बारिश होगी। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, असम, मेघालय और सिक्किम में 26 और 27 जून को अति भारी बारिश की आशंका है। देश के पूर्वी राज्यों बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड में 26 जून को बारिश होने की संभावना है। ओडिशा में 25 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। (Chhattisgarh Rain Alert)

हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 2 से 3 दिन तक बारिश होगी। उत्तर प्रदेश में 25 और 26 को भारी बारिश, जबकि उत्तराखंड में 26 जून तक तेज बारिश का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में 24 से 26 जून के बीच भारी बारिश होगी। इसके अलावा पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी अगले तीन दिन बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ में 26 जून तक बारिश होगी। मानसूनी बादल गुरुवार को बस्तर पहुंचे और तेज वर्षा के साथ शुक्रवार को दुर्ग संभाग के कई हिस्से तक पहुंच गए। इस साल मानसून निर्धारित समय यानी 13 जून से 10 दिन लेट पहुंचा है। इससे पहलेरायपुर और बिलासपुर संभाग में मानसून पूर्व की बारिश बढ़ने लगी है।  (Chhattisgarh Rain Alert)

इधर, असम में बाढ़ से हालात अब भी खराब हैं। यहां 20 जिलों के 5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बारिश में 2 लोगों की जान जान चली गई है। बिपरजॉय तूफान के चलते मानसून देश में देरी से पहुंचा था, लेकिन अब बिपरजॉय का असर खत्म हो गया है। ऐसे में मानसून के तेजी से सभी राज्यों में पहुंचने की संभावना है। असम की स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक राज्य के 19 जिलों के 4.89 लाख लोग बारिश और बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। वहीं जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में 240 रिलीफ कैंप, 75 रिलीफ सेंटर्स बनाए हैं। जबकि 35 हजार 142 लोगों को रेस्क्यू कर रिलीफ कैंप में भेजा है। (Chhattisgarh Rain Alert) 

Back to top button
error: Content is protected !!