छत्तीसगढ़ के सभी 90 सीटों पर BJP-कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित, जानिए दोनों पार्टियों के चुनावी गणित

BJP Congress Candidate: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और BJP दोनों पार्टियों ने ही पूरे 90 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने जहां अपने 22 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं। वहीं BJP ने भी अपने 2 मौजूदा विधायकों टिकट नहीं दिया है। BJP ने सबसे ज्यादा 48 सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया है। जबकि कांग्रेस ने 26 नए चेहरों पर दांव खेला है। इसी तरह कांग्रेस ने 31 आदिवासी उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं BJP ने 30 आदिवासी चेहरों को मौका दिया है।

यह भी पढ़ें:- कनाडा के लिए भारत ने फिर शुरू की वीजा सर्विस, पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस ने 18 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया है। जबकि BJP ने सिर्फ 15 महिलाओं को मौका दिया है। BJP ने सबसे ज्यादा 33 OBC प्रत्याशी उतारे हैं। जबकि कांग्रेस ने कांग्रेस ने सिर्फ 28 OBC चेहरों को मौका दिया है। BJP ने 4 मौजूदा सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस ने सिर्फ एक सांसद को विधानसभा का टिकट दिया है। कांग्रेस ने 90 में से 8 ब्राह्मण प्रत्याशी उतारे हैं। जबकि भाजपा ने 6 सीटों पर ब्राह्मण प्रत्याशी उतारे हैं। लैलूंगा, सारंगढ़ और प्रतापपुर सीट पर महिला प्रत्याशियों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। (BJP Congress Candidate)

बता दें कि भाजपा ने बेलतरा से मौजूदा विधायक रजनीश सिंह का टिकट कट दिया है। उनकी जगह सुशांत शुक्ला को मौका दिया गया है। बता दें कि बेलतरा प्रदेश की एक ऐसी सीट है, जहां कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों से प्रत्याशियों की भरमार थी। कांग्रेस में करीब 120 से ज्यादा लोगों ने उम्मीदवारी की थी। हालांकि आखिर में विजय केशरवानी को मौका मिला। जबकि भारतीय जनता पार्टी से भी दिवंगत बद्रीधर दीवान के बेटे विजयधर दीवान, विधायक रजनीश सिंह, कारोबारी प्रवीण झा, विक्रम सिंह जैसे नाम आए, लेकिन दिवंगत नेता दिलीप सिंह जूदेव के कट्टर समर्थक सुशांत शुक्ला को पार्टी ने मौका दिया। भाजपा ने बिंद्रानवागढ़ से मौजूदा विधायक डमरूधर पुजारी का टिकट काटकर गोवर्धन मांझी को टिकट दिया है। (BJP Congress Candidate)

Related Articles

Back to top button