Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी का छत्तीसगढ़ दौरा, निकाय चुनाव को लेकर होगी अहम बैठक

रायपुर : निकाय चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बीजेपी और कांग्रेस नेता जीत के लिए मंथन कर रहे हैं। वहीं आज बीजेपी भिलाई में निकाय चुनाव को लेकर अहम बैठक करेगी। प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नबीन रायपुर पहुंचने के बाद भिलाई के लिए रवाना हुए।

भिलाई में सुबह साढ़े 10 बजे प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी BJP चुनाव संचालक समिति से सदस्यों के साथ बैठक कर चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : पीएससी ने निकाली चिकित्सा शिक्षा विभाग में डिमांस्ट्रेटर के 238 पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन, 16 से भरे जाएंगे फार्म

सरकार को घेरने और चुनावी रणनीति को लेकर बुलाई गई बैठक में घोषणा पत्र समिति, वित्त समिति, संचालन समिति के सदस्य शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ : प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी का छत्तीसगढ़ दौरा, निकाय चुनाव को लेकर होगी अहम बैठक
प्रतीकात्मक फोटो
Back to top button
error: Content is protected !!