Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Crime News : भिखारीन के घर चोरों का धावा, ढाई लाख कैश पार

बालोद (Chhattisgarh Crime News )। देवरी थाना क्षेत्र के नाहंदा गांव में भीख मांगकर जीवन यापन करने वाली एक बुजुर्ग महिला के घर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने महिला के घर से ₹2 लाख 54 हजार नकद उड़ा लिए।

यह भी पढ़े :- टैरिफ के खिलाफ भारत के व्यापारियों ने सरकार का दिया साथ, योग गुरु रामदेव ने की पेप्सी, कोका-कोला, सबवे, केएफसी या मैकडॉनल्ड्स के बहिष्कार की मांग

तीज मनाने गई थी महिला

पीड़ित महिला अमृत वैष्णव तीज पर्व मनाने गई हुई थीं। इसी दौरान चोरों ने उनके सूने मकान को निशाना बनाया और बड़ी रकम पर हाथ साफ कर दिया।

यह भी पढ़े :- टैरिफ को लेकर विपक्ष के आरोपों पर सत्ता पक्ष का जवाब, कहा- भारतीय अर्थव्यवस्था पर नहीं पड़ेगा कोई असर

कैसे रखा था पैसा?

महिला ने भीख मांगकर लगभग ₹4 हजार जमा किए थे।

इसके अलावा, घर का एक हिस्सा बेचकर ₹2.50 लाख नकद घर पर रखा था।
यही रकम चोरी हो गई। (Chhattisgarh Crime News )

पुलिस की कार्रवाई

महिला की शिकायत पर देवरी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। (Chhattisgarh Crime News )

Back to top button
error: Content is protected !!