Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Transfer List 2025: छत्तीसगढ़ में 75 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी सूची

Chhattisgarh Transfer List 2025: रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (RAS) के 75 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस तबादला सूची में अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर से लेकर जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) तक के नाम शामिल हैं।

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा बुधवार शाम इस संबंध में आदेश जारी किया गया। यह तबादला आदेश प्रशासनिक सुगमता और बेहतर कार्य संचालन को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है। फेरबदल से कई जिलों के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

सूत्रों के अनुसार, आगामी समय में और भी अधिकारियों के तबादले की संभावना जताई जा रही है। खासकर राजस्व, पंचायत और नगरीय प्रशासन से जुड़े अधिकारियों पर सरकार की विशेष नजर है।

Back to top button
error: Content is protected !!