Google Analytics —— Meta Pixel

CG VIDHAN SABHA 2025 : छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बजट सत्र शुरू

CG VIDHAN SABHA 2025 : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण के साथ हुई. राज्यपाल ने साय सरकार के काम-काज की तारीफ की. उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने का काम किया है, खेतिहर मजदूरों के साथ न्याय हुआ है, किसानों के जीवन में खुशहाली आई है. सरकार ने डिजिटलीकरण को बढ़ावा दिया है.

यह भी पढ़े :- महाकुंभ में अब तक 62 करोड़ 61 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, महाशिवरात्रि को आखिरी स्नान

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य और विधानसभा की रजत जयंती वर्ष है. छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खात्मे की ओर है. किसानों को फसल का उचित दाम दिया जा रहा है. राज्य में खेती को बढ़ावा मिल रहा है. जैविक खेती, जलवायु परिवर्तन पर काम हो रहा है. 69 लाख से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है. महतारी वंदन योजना से महिलाओं में समृद्धि आई है.

इसके पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछली बार के समावेशी बजट से मोदी की गारंटी को पूरा किया गया था. इस बजट सत्र में कल्याणकारी, समावेशी बजट आने वाला है. अटल बिहारी वाजपेयी के हर संकल्प को सरकार पूरा करेगी. (CG VIDHAN SABHA 2025)

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट सत्र में नए विधायक आएंगे. छत्तीसगढ़ में ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है. अब नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्यों में सरकार गति लाएगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगला विधानसभा का सत्र नए भवन में होगा. (CG VIDHAN SABHA 2025)

देखिए CHHATTISGARH ASSEMBLY SESSION LIVE

Back to top button
error: Content is protected !!