Chhattisgarh Weather Update:छत्तीसगढ़ में बदल सकता है मौसम, कुछ इलाकों में बारिश की संभावना

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मार्च का महीना शुरू होते ही लोग तपाने वाली गर्मी से परेशान हो चुके हैं। इस साल मार्च से ही गर्मी चरम पर है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 24 मार्च के बाद से प्रदेश के अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होगी। हालांकि बीते दो दिनों से प्रदेश में हवा की दिशा में फिर से बदलाव हुआ है और लगातार अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ (Chhattisgarh Weather Update) है।
बता दें कि 2017 में मार्च महीने में सर्वाधिक गर्मी महसूस की गई थी। पिछले 10 सालों में मार्च में केवल एक बार ही तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। पिछले 3 वर्षों से मार्च महीने में टेंपरेचर 40 डिग्री के आसपास रहता है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कभी-कभी मार्च महीने में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। लेकिन इस बार अनुमान लगाया जा रहा है कि मार्च महीने में छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में तापमान 42 से 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।
इन दिनों उत्तर छत्तीसगढ़ में उत्तर से हवा आ रही है और दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिण से नमी युक्त हवा आ रही है। इसके प्रभाव से ही मंगलवार 22 मार्च को प्रदेश के दक्षिणी भाग में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। साथ ही उत्तरी क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें- Rashifal 22 March 2022: मंगलवार का दिन कैसा रहेगा, क्या कहती हैं आपकी राशि, जानें अपना राशिफल
सोमवार को राजधानी रायपुर के साथ ही प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा और गर्मी में लगातार बढ़ोतरी रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान एआरजी बलरामपुर में 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- रविवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री
- रायपुर के माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री,
- बिलासपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री,
- पेंड्रा रोड में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री,
- अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री,
- जगदलपुर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री,
- दुर्ग का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री,
- राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री दर्ज किया गया।



