रायपुर : छत्तीसगढ़ की पशुपालक माधुरी जंघेल और तकनीशियन दुलारू राम साहू को मिला राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार

छत्तीसगढ़ की पशुपालक माधुरी जंघेल और पशुधन विकास विभाग में कार्यरत कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन दुलारू राम साहू को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया है। पशुपालन व पशुधन विकास में उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत सरकार के पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन मंत्रालय द्वारा चयनित व्यक्तियों को यह पुरस्कार दिया जाता है।

केन्द्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन मंत्री परूषोत्तम रूपाला ने आज राष्ट्रीय दुग्ध विकास बोर्ड और पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन मंत्रालय द्वारा भारत में श्वेत क्रांति के जनक स्वर्गीय वर्गीज कुरियन की जन्म शताब्दी व राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर गुजरात के आनंद में आयोजित कार्यक्रम में ये पुरस्कार प्रदान किए।

रायपुर : छत्तीसगढ़ की पशुपालक श्रीमती माधुरी जंघेल और तकनीशियन दुलारू राम साहू को मिला राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार
गोपाल रत्न पुरस्कार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पशुधन विकास मंत्री रविन्द्र चौबे ने पशुपालक माधुरी जंघेल और तकनीशियन  दुलारू राम साहू को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

इसे भी पढ़े:रायपुर : गौठान से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं जुहली गांव की महिलाएं

धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम मुरा के कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन दुलारू राम साहू को श्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन श्रेणी में तीन लाख रूपए का द्वितीय पुरस्कार मिला है। वहीं राजनांदगाव जिले के छुईखदान विकासखंड के ग्राम संडी की पशुपालक माधुरी जंघेल को श्रेष्ठ देशी नस्ल कृषक श्रेणी में दो लाख रूपए का तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

Related Articles

Back to top button