Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार, मुख्यमंत्री साय और राज्यपाल डेका ने दी बधाई

Litterateur Vinod Kumar Shukla: छत्तीसगढ़ के हिंदी साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को इस बार ज्ञानपीठ पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। विनोद लेखक और कवि हैं, जिनका जन्म 1 जनवरी 1937 को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में हुआ था। विनोद कुमार शुक्ल को हिंदी साहित्य के अनूठे रचनाकारों में से एक माना जाता है। उन्होंने कविता, उपन्यास और कहानियों में एक ऐसी दुनिया रची, जो हमारे आसपास के साधारण जीवन की असाधारण सुंदरता को दिखाती है। ‘नौकर की कमीज़’, ‘खिलेगा तो देखेंगे’ और ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी’ जैसे उपन्यासों ने हिंदी साहित्य को नई दिशा दी।

यह भी पढ़ें:- हमारी सरकार न आतंक को सह सकती है, न आतंकवादियों को: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

विनोद की रचनाओं में गांव, प्रकृति, आम आदमी और उसका संघर्ष बड़ी सहजता से उभरकर आता है। उनकी भाषा में कविता की लय होती है और कल्पना में एक अनोखी सादगी। वे शब्दों के नहीं, भावनाओं के जादूगर हैं। विनोद कुमार शुक्ल को उनके योगदान के लिए इस साल ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चुना गया है। इससे पहले से साहित्य अकादमी समेत कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं। विनोद कुमार शुक्ल एक ऐसा लेखक माना जाता है, जो सादगी में दर्शन और शब्दों में जीवन खोजता है। उनकी अहम कविताओं में लगभग जय हिंद, अतिरिक्त कुछ नहीं, सब कुछ होना बचा रहेगा। आकाश धरती को खटखटाता है। कविता से लंबी कविता दुनिया भर में सराहे गए हैं। इसी तरह पेड़ पर कमरा और महाविद्यालय जैसे कहानी संग्रह काफी चर्चित रहे हैं। (Litterateur Vinod Kumar Shukla)

89 साल की उम्र में भी उनकी कलम जादू बरकरार है और लेखनी का सफर जारी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ से किसी साहित्यकार को पहली बार ज्ञानपीठ पुरस्कार मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिष्ठित साहित्यकार, उपन्यासकार और कवि विनोद कुमार शुक्ल को बधाई दी है। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गौरव का क्षण बताया और कहा कि शुक्ल जी ने छत्तीसगढ़ को भारत के साहित्यिक मानचित्र पर गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल का साहित्य विचारों और संवेदनाओं का अद्वितीय संगम है, जो जनमानस को छूता है। (Litterateur Vinod Kumar Shukla)

उन्होंने कहा कि उनकी रचनाओं में गहराई, मौलिकता और मानवीय सरोकारों की झलक मिलती है। उनका रचना संसार छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू को भारत के कोने-कोने में पहुंचाता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ज्ञानपीठ जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित होना न केवल उनके सृजन की पहचान है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक एवं साहित्यिक वैभव की भी मान्यता है। मुख्यमंत्री साय ने उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है। राज्यपाल रमेन डेका ने हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य कवि-कथाकार विनोद कुमार शुक्ल को साहित्य क्षेत्र में ज्ञानपीठ सम्मान से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही राज्यपाल ने इस क्षण को समस्त छत्तीसगढ़वासियों के लिए अत्यंत गौरवशाली बताया। (Litterateur Vinod Kumar Shukla)

Back to top button
error: Content is protected !!