मुख्यमंत्री भूपेश का बड़ा आरोप, बोले – राजभवन का दुरुपयोग कर रही है भाजपा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh) ने आरक्षण विधेयक को राजभवन में रोके जाने को लेकर एक बार फिर बयान दिया है। मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि “ये प्रजातंत्र के लिए नुकसानदायक है।”
सीएम भूपेश (Chief Minister Bhupesh) से जब विधेयक को रोकने पर चीफ जस्टिस की टिपण्णी से जुड़ा एक सवाल किया गया था। जिसके जवाब में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि “विधेयक को रोकने पर चीफ जस्टिस ने जो टिप्पणी की है वो बहुत गंभीर है।
यह भी पढ़े :- Madhya Pradesh Elections : बीजेपी ने जारी किया अपना संकल्प पत्र, जानें- जनता से क्या वादे किए?
पंजाब, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ में भी एक दर्जन बिल अटके पड़े है।ये राजभवन में अटका हुआ है, भारतीय जनता पार्टी राज्यपाल राजभवन के माध्यम से सब कुछ कंट्रोल करना चाहती है, ये प्रजातंत्र के लिए नुकसानदायक है।
दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh) आज अपने दौरे पर रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा के दौरान कई मुद्दों में बात की। उन्होंने कहा कि आज बिंद्रानवागढ़, राजिम, नगरी, सिहावा, उसके बाद धमतरी कुरुद विधानसभा का दौरा है। कल सभी विधानसभा में लोगों में जबरदस्त उत्साह था, सभी लोग कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए तैयार बैठे है।
सीएम भूपेश बघेल ने अमित शाह द्वारा रोड शो में दिए बयान को लेकर कहा कि विष्णुदेव साय आदिवासी नेता है, उसको आदिवासी दिवस के दिन पद से मुक्त किये थे, उनका कद उसी दिन जीरो कर दिए थे। ऐसे में इनकी बातों पर भरोसा नहीं करना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि “अमित शाह ने कहा नगरनार नहीं बेचेंगें इसकी क्या गारंटी है ? नगरनार बेचने वाली सूची में है, ये सब चुनाव के लिए जुमलेबाजी है, और BJP में जुमले बाज लोग है। इनकी बातों पर छत्तीसगढ़ की जनता विश्वास नहीं करती है।



