जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, दही-हांडी तोड़कर निभाई परंपरा
Janmashtami Mahotsav 2025 : राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में जन्माष्टमी उत्सव (Janmashtami Mahotsav )
एवं दही-हांडी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शामिल होकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने निभाई परंपरा
मुख्यमंत्री साय ने प्रतीकात्मक रूप से दही-हांडी तोड़कर परंपरा निभाई। साथ ही राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हें-मुन्नों को मिठाई खिलाकर स्नेह प्रदान किया।
संबोधन में कही ये बातें
मुख्यमंत्री साय ने कहा, “हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि छत्तीसगढ़ जैसे पावन प्रदेश के निवासी हैं, जो भगवान श्रीराम का ननिहाल और माता कौशल्या का मायका है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सनातन संस्कृति को और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने भोरमदेव मंदिर सहित प्रमुख शक्तिपीठों और तीर्थस्थलों के समग्र विकास की बात कही। साथ ही, श्री रामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा दर्शन योजना के जरिए श्रद्धालुओं को पावन स्थलों के दर्शन कराने की सुविधा का उल्लेख किया।
नेताओं ने दी शुभकामनाएँ
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने आयोजन की सफल व्यवस्था के लिए श्री बसंत अग्रवाल और उनकी टीम को बधाई दी। कार्यक्रम में विधायक किरण देव और पवन साय ने भी श्रद्धालुओं को संबोधित कर जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ दीं।
भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु
आयोजन (Janmashtami Mahotsav ) में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, महापौर मीनल चौबे, राजीव लोचन महाराज सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे।



