Holi Celebration : मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को होली की दी शुभकामनाएं, बोले – प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल

Holi Celebration : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंगों और उल्लास के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, आनंद और परस्पर प्रेम की कामना की है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ को जल्द ही अधिक रेल सेवाओं का लाभ मिलेगा: सांसद बृजमोहन

 मुख्यमंत्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि जीवन में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल हैं।

जीवन में खुशियों के रंग भरें और

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि होली का त्यौहार सदियों से भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग रहा है, जहां भेदभाव मिट जाते हैं, और लोग आपसी स्नेह, उल्लास और उमंग के रंगों में घुल-मिल जाते हैं। यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की विजय, प्रेम की जीत और समाज में सौहार्द्र को और मजबूत करने का संदेश देता है। (Holi Celebration)

यह भी पढ़े :- होली त्योहार के बीच अलर्ट मोड पर खाद्य विभाग, होटलों, किराना दुकानों और ठेलों में छापेमारी

मुख्यमंत्री साय ने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि हम सभी होली के पावन पर्व को प्रेम, सौहार्द और आनंद के साथ मनाएं, एक-दूसरे के जीवन में खुशियों के रंग भरें और छत्तीसगढ़ की समरसता और एकता को और अधिक सशक्त बनाएं। (Holi Celebration)

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की दी शुभकामनाएं

रंगों के पर्व होली के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है।

उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है, यह लोगों के जीवन में उल्लास का रंग भर देता है और खुशहाली लाता है। यह त्यौहार, सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान करने तथा समाज में भाई-चारे एवं समरसता की भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि रंगों के इस पर्व को लोग आपस में मिल-जुल कर मनाएं।

Back to top button
error: Content is protected !!