Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के श्री दूधाधारी मठ पहुँचे, किया राम दरबार का दर्शन

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अयोध्या में हो रही प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रायपुर के दूधाधारी मठ पहुंचकर किया राम दरबार का दर्शन। इस अवसर पर श्री दूधाधारी मठ के प्रमुख राजेश्री महंत राम सुंदर दास भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:- प्रश्नों में बहुत ताकत होती है, ये लोकतंत्र की आत्मा है: विधायक अजय चंद्राकर

सीएम साय ने अपने ट्वीट में लिखा, आज श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के सुअवसर पर रायपुर के प्रसिद्ध प्राचीन मठ श्री दूधाधारी मठ में प्रभु श्रीरामजानकी के दिव्य दर्शन कर जीवन धन्य हुआ।

श्री दूधाधारी मठ की स्थापना 16वीं शताब्दी के साधु श्री स्वामी बलभद्रदास जी महाराज ने की थी। किंवदंतियों के अनुसार श्री स्वामी बलभद्रदास जी महाराज केवल दूध पर जीवित रहते थे और इसलिए उन्हें दूध अहारी महाराज (केवल दूध पीने वाले) के नाम से जाना जाने लगा। समय बीतने के साथ उच्चारण में आसानी के लिए यह शब्द दूधधारी के रूप में विकसित हुआ। इस प्रकार मठ का नाम दूधाधारी मठ पड़ गया। प्रभु श्रीरामजानकी एवं हनुमान जी का सबसे प्राचीन मंदिर होने के कारण हम छ्त्तीसगढ़वासियों की अगाध आस्था श्री दूधाधारी मठ के प्रति है।

“श्री जानकीवल्लभो विजयते “

Back to top button
error: Content is protected !!