Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री साय तीजा में देंगे गिफ्ट, 02 सितम्बर को ट्रांसफर करेंगे महतारी वंदन योजना की 7वीं किस्त

Mahtari Vandan Yojana : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 02 सितम्बर को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होने वाले तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार के मौके पर 70 लाख महतारी-बहनों को तीजा पर्व के उपहार स्वरूप महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana )की सातवीं किश्त जारी करेंगे। मुख्यमंत्री साय इस योजना के तहत माता-बहनों के खाते में एक-एक हजार रूपए की राशि जारी करेंगे।

यह भी पढ़े :- NMDC पर 16 अरब 20 करोड़ 49 लाख रुपए का जुर्माना, कलेक्टर ने जारी किया नोटिस

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं के उत्थान के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना (Mahtari Vandan Yojana)के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि मिल रही हैं। जो कि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जा रही है।

यह भी पढ़ें:- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने PM मोदी को फिर लिखी चिट्ठी, दुष्कर्म और हत्या के लिए कड़े कानून बनाने की मांग

अब तक इस योजना के तहत राज्य की 70 लाख महिलाओं को 1000 रुपए की 6 किस्तें प्राप्त हो चुकी है। और अब सरकार द्वारा लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में सितंबर महीने की 7वीं किस्त जारी की जाएगी। ताकि महिलाएं अपनी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा कर सके।

Back to top button
error: Content is protected !!