Google Analytics —— Meta Pixel

NMDC पर 16 अरब 20 करोड़ 49 लाख रुपए का जुर्माना, कलेक्टर ने जारी किया नोटिस

Dantewada Collector Action: दंतेवाड़ा कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने किरंदुल NMDC पर 16 अरब 20 करोड़ 49 लाख 482 रुपए का जुर्माना लगाया है। बताया जा रहा है कि NMDC को स्वीकृत खनिज पट्टों में अनियमितताओं का आरोप लगा है, जिसके तहत कलेक्टर ने NMDC प्रबंधन को पैसे जमा करने नोटिस थमाया है। जिला प्रशासन ने खनिज नियमों का पालन नहीं करने पर एक्शन लिया है। वहीं 15 दिन के भीतर इस राशि को जमा करने का निर्देश दिया है। ये नोटिस NMDC की खनिज नंबर 11 और 14 में नियमों के उल्लंघन पर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने PM मोदी को फिर लिखी चिट्ठी, दुष्कर्म और हत्या के लिए कड़े कानून बनाने की मांग

Back to top button
error: Content is protected !!