Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री ने गणेश चतुर्थी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Ganesh Chaturthi 2024 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गणेश चतुर्थी  (Ganesh Chaturthi  ) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

यह भी पढ़े :- जल संचय सिर्फ एक अभियान नहीं…जनभागीदारी और उत्तरदायित्व का संकल्प है: PM नरेंद्र मोदी

मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में गणेश चतुर्थी  (Ganesh Chaturthi) का पर्व उत्साह से मनाया जाता है। इस दौरान गांव से लेकर शहर तक भगवान गणेश की आराधना पूरी श्रद्धा और धूमधाम से की जाती है। बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक सभी में आस्था और उत्साह का एक अनुपम संगम दिखाई देता है।

यह भी पढ़े :- Horoscope 9 September 2024: आज सोमवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लोगों में एकता के भाव को जागृत करने के लिए सार्वजनिक गणेश उत्सव की शुरूआत की गई थी। देशभर में यह उत्सव अब सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण बन गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!