जल संचय सिर्फ एक अभियान नहीं…जनभागीदारी और उत्तरदायित्व का संकल्प है: PM नरेंद्र मोदी

PM on Water Conservation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में ‘जल संचय जनभागीदारी पहल’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुजरात की धरती से जलशक्ति मंत्रालय की ओर से एक अहम अभियान का शुभारंभ हुआ। इससे पहले बीते दिनों देश के हर कोने में बारिश का जो तांडव हुआ, देश का शायद ही कोई ऐसा इलाका होगा, जिसको इस मुसीबत से संकट न झेलना पड़ा हो। इस बार गुजरात पर बहुत बड़ा संकट आया। सारी व्यवस्थाओं की ताकत नहीं थी कि प्रकृति के इस प्रकोप के सामने हम टिक पाएं। लेकिन गुजरात के लोगों और देशवासियों के एक स्वभाव है कि संकट की घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर हर कोई, हर किसी की मदद करता है।
यह भी पढ़ें:- उत्तरप्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 2 वाहनों की टक्कर में एक ही परिवार के 15 लोगों की मौत
PM मोदी ने कहा कि जल संचय सिर्फ एक पॉलिसी नहीं है, ये एक प्रयास भी है और यूं कहें कि ये एक पुण्य भी है। इसमें उदारता भी है और उत्तरदायित्व भी है। आने वाले पीढ़ियां जब हमारा आंकलन करेंगी तो पानी के प्रति हमारा रवैया, शायद उनका पहला पैरामीटर होगा। क्योंकि ये सिर्फ संसाधनों का प्रश्न नहीं है। ये प्रश्न जीवन का है, ये प्रश्न मानवता के भविष्य का है। इसलिए हमने टिकाऊ भविष्य के लिए जिन 9 संकल्पों को सामने रखा है, उनमें जल संरक्षण पहला संकल्प है। जल संरक्षण, प्रकृति संरक्षण… ये हमारे लिए कोई नए शब्द नहीं है। ये हालात के कारण हमारे हिस्से आया काम नहीं है। ये भारत की सांस्कृतिक चेतना का हिस्सा है। जल संचय सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि यह जनभागीदारी और उत्तरदायित्व का संकल्प भी है। (PM on Water Conservation)
जल को ईश्वर का रूप कहा गया है: PM मोदी
PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम उस संस्कृति के लोग हैं, जहां जल को ईश्वर का रूप कहा गया है। नदियों को देवी माना गया है, सरोवरों और कुंडों को देवालय का दर्जा मिला है। जल-संरक्षण सिर्फ नीतियों का नहीं, बल्कि सामाजिक निष्ठा का भी विषय है। जागरुक जनमानस, जनभागीदारी और जनआंदोलन… ये इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत है। यह सिर्फ संसाधनों का मुद्दा नहीं है, यह जीवन और मानवता के भविष्य का मामला है। इसलिए टिकाऊ भविष्य के लिए हमने जो 9 संकल्प प्रस्तुत किए हैं, उनमें से जल संरक्षण हमारी पहली प्रतिबद्धता है। जल संरक्षण सिर्फ एक नीति नहीं है, यह एक संगठित प्रयास और एक महान प्रयास है। इसके लिए जवाबदेही की आवश्यकता है। (PM on Water Conservation)
परिश्रम का फल अब पूरी दुनिया के सामने: PM
उन्होंने कहा कि जब आने वाली पीढ़ियां हमारा मूल्यांकन करेंगी, तो पानी के प्रति हमारा रुख शायद उनका पहला मानदंड होगा। मैंने कई बाधाओं के बावजूद सरदार सरोवर बांध को पूरा करने की चुनौती ली थी और गुजरात में जल संरक्षण पहल शुरू की थी। तब हमारे विरोधी हमारा उपहास करते थे और दावा करते थे कि हम जो पाइप बिछा रहे हैं, उससे पानी की जगह हवा मिलेगी। हालांकि हमारे परिश्रम का फल अब पूरी दुनिया के सामने है। जल संरक्षण सिर्फ नीतिगत मुद्दा नहीं है, बल्कि सामाजिक समर्पण का भी मामला है। जागरूक और सक्रिय नागरिक, जन भागीदारी और जमीनी स्तर पर आंदोलन इस पहल के सबसे महत्वपूर्ण चालक हैं। (PM on Water Conservation)
1.25 लाख से ज्यादा बच्चों की असमय मौत: PM
प्रधानमंत्री ने कहा कि आप सब जानते हैं कि मैंने पर्यावरण के लिए देशवासियों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने की अपील की है। जब वृक्ष लगते हैं, तो भूजल स्तर तेजी से बढ़ता है। बीते कुछ सप्ताह में ही मां के नाम पर देश में करोड़ों पेड़ लगाए जा चुके हैं। ऐसे कितने ही अभियान और संकल्प हैं, जो 140 करोड़ देशवासियों की भागीदारी से आज जन आंदोलन बनते जा रहे हैं। हमारी सरकार ने ‘समग्र समाज’ और ‘समग्र सरकार’ के दृष्टिकोण के साथ काम किया है। पिछले 10 सालों की सभी प्रमुख योजनाओं पर नजर डालें, तो आपको पता चलेगा कि पहली बार जल-संबंधी मुद्दों पर खामियां टूटी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार जल जीवन मिशन से 1.25 लाख से ज्यादा बच्चों की असमय मौत भी रोकी जा सकेगी। (PM on Water Conservation)
15 करोड़ से ज्यादा ग्रामीण घरों में पानी आ रहा: PM
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम हर साल 4 लाख से ज्यादा लोगों को डायरिया जैसी बीमारियों से भी बचा पाएंगे। यानी बीमारियों पर लोगों का जो खर्च होता था, वो भी कम हुआ है। पहले देश में सिर्फ 3 करोड़ घरों में ही पाइप से पानी आता था। आज देश के 15 करोड़ से ज्यादा ग्रामीण घरों में पाइप से पानी आ रहा है। जल जीवन मिशन के जरिए देश के 75% से ज्यादा घरों तक सुरक्षित पेयजल पहुंच चुका है। जल जीवन मिशन की जिम्मेदारी स्थानीय जल समितियां संभाल रही हैं। WHO के अनुसार हर घर तक पाइप से पानी पहुंचने से देश के लोगों के करीब 5.5 करोड़ घंटे बचेंगे। समय की यह बचत, खासकर हमारी बहनों और बेटियों के समय की बचत, सीधे तौर पर देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में योगदान देगी। (PM on Water Conservation)



