Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के बाल वैज्ञानिक जाएंगे अहमदाबाद, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में लेंगे हिस्सा

Child Scientist of Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बाल वैज्ञानिक अहमदाबाद जाएंगे, जहां वे राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में हिस्सा लेंगे। राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में इन बच्चों को चयन किया गया है। छत्तीसगढ़ विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद् द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय आयोजन के समापन पर बाल वैज्ञानिकों के नाम की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें:- नई दिल्ली में स्टीयरिंग कमेटी की बैठक, CM भूपेश बघेल भी हुए शामिल

राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महानिदेशक डॉ. एस. कर्मकार ने कहा कि यह आयोजन बच्चों में उनकी रचनात्मकता और नवाचार सोच को परिणाम तक पहुंचने में मद्द करता है। हमें बच्चों को अनुसंधान के क्षेत्र में अग्रसर होने के लिए हमेशा प्रेरित और प्रोत्साहित करना चाहिए। पं. रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के. एल. वर्मा ने कहा बच्चों में वैज्ञानिक रूचि विकसित करने के लिए यह आयोजन सराहनीय है। (Child Scientist of Chhattisgarh)

यह भी पढ़ें:- रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचे CM भूपेश बघेल, विधायक का जाना हाल

बता दें कि इस साल राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस एक से तीन दिसम्बर तक पारिस्थितिक तंत्र, स्वास्थ्य और कल्याण के थीम पर आयोजित की गई। इस आयोजन में बाल वैज्ञानिकों द्वारा कई नवाचार और शोधकार्य प्रस्तुत किए गए। गौरतलब है कि 26 जिलों से कुल 1305 परियोजनाएं में से राज्य स्तर पर 130 परियोजनाओं का ऑफलाइन और वर्चुअल मोड में प्रस्तुत किया गया, जिसमें से राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग लेने के लिए 16 परियोजनाओं को चयन किया गया। (Child Scientist of Chhattisgarh)

इन छात्रों का हुआ चयन

अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में छत्तीसगढ़ राज्य से शामिल होने वाले बाल वैज्ञानिक में इस प्रकार है, वैज्ञानिकों में प्रियांश भादुड़ी, नंदिता केवट, रूपशिखा साहू, दिशा साहू, प्रियांशु पटेल, राधिका कंवर, भूमिका जोशी, अन्विका गुप्ता, कोरम सैमुअल, महेश्वर साहू, जाह्नवी ठाकुर, किरण कंवर, खुशी झा, मनोहर बघेल, राधिका और अनन्या सिंह शामिल है, जिनका चयन अहमदाबाद जाने के लिए हुआ है। (Child Scientist of Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!