Google Analytics —— Meta Pixel

नई दिल्ली में स्टीयरिंग कमेटी की बैठक, CM भूपेश बघेल भी हुए शामिल

CM Steering Committee: नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। साथ ही कई मुद्दों को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राज्यस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य शामिल रहे। (CM Steering Committee )

यह भी पढ़ें:- रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचे CM भूपेश बघेल, विधायक का जाना हाल

बता दें कि बीते महीने मल्लिकार्जुन खड़गे के नए पार्टी प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के बाद कांग्रेस ने कार्यकारी समिति की जगह संचालन समिति का गठन किया है, जो पार्टी में निर्णय लेने वाली सर्वोच्च इकाई है। कार्यकारी समिति अब इसका हिस्सा है। कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पदभार ग्रहण करते ही बड़ा बदलाव किया था। दरअसल, उन्होंने 47 सदस्यों की एक स्टीयरिंग कमेटी का गठन किया, जिसमें खड़गे के अलावा पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल हैं। CWC फैसला लेने वाली पार्टी की सर्वोच्च संस्था है। 

यह भी पढ़ें:- हौसले, हिम्मत और हुनर से आगे बढ़ रहे दिव्यांग, बना रहे आकर्षक बैग और LED  बल्ब

स्टीयरिंग समिति में एके एंटनी, अजय माकन, आनंद शर्मा, हरीश रावत, जयराम रमेश, प्रियंका गांधी वाड्रा, पी चिदंबरम, अधीर रंजन चौधरी, दिग्विजय सिंह, मीरा कुमार, राजीव शुक्ला, सलमान खुर्शीद समेत अन्य नाम हैं।  पदभार संभालने के बाद खड़गे ने कहा था कि जो यात्रा मैंने 1969 में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में शुरू की थी, उसे आपने आज इस मुकाम पर पहुंचाया है। जिस महान राजनीतिक दल का नेतृत्व महात्मा गांधी जी, नेहरू जी, सुभाषचंद्र बोस जी, पटेल जी, मौलाना आजाद जी, बाबू जगजीवन राम जी, इंदिरा जी, राजीव जी ने किया हो, उस जिम्मेदारी को संभालना मेरे लिए सौभाग्य और गौरव की बात है।

Back to top button
error: Content is protected !!