Google Analytics —— Meta Pixel

चीन ने अमेरिकी टैरिफ पर अपनाया कड़ा रुख, कहा- अगर अमेरिका लड़ना चाहे तो हम करेंगे मुकाबला

China on US tariffs: चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लगाए गए 100% टैरिफ के फैसले का विरोध किया है। चीनी वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि अगर अमेरिका लड़ना चाहता है तो चीन अंत तक मुकाबला करेगा, लेकिन अगर बातचीत करना चाहता है तो धमकियां देना बंद करे। दरअसल, चीन ने हाल ही में रेयर मिनरल्स के व्यापार पर नए नियम लागू किए हैं। इन नियमों के मुताबिक कोई भी विदेशी कंपनी जो चीन से रेयर मिनरल खरीदकर बाहर बेचना चाहती है, उसे पहले चीनी सरकार से लाइसेंस लेना होगा। ट्रम्प ने इस कदम को दुश्मनी वाला करार देते हुए चेतावनी दी है कि अगर चीन पीछे नहीं हटा तो अमेरिका तीन अंकों यानी 100% से ज्यादा का नया टैरिफ लगा सकता है।

यह भी पढ़ें:- ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को हुआ भारी नुकसान, आतंकियों के साथ LoC पर 100 से ज्यादा पाक सैनिक भी हुए थे ढेर: जनरल राजीव घई

चीन का कहना है कि अमेरिका ने पहले उसकी कंपनियों पर कई पाबंदियां लगाई थी और इसके जवाब में यह कदम उठाना पड़ा। चीनी अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका ने चीनी जहाजों पर टैरिफ लगाने की योजना बनाकर बातचीत का माहौल खराब किया। वे इसे मई जैसी स्थिति से जोड़ते हैं, जब ट्रम्प ने चीनी कंपनी हुवावे पर प्रतिबंध लगाए, चिप्स और सॉफ्टवेयर पर रोक लगाई और चीनी छात्रों के वीजा पर धमकी दी। हालांकि चीन ने स्पष्ट किया कि पूरी तरह से बैन नहीं लगाया गया है, बल्कि अब रेयर मिनरल्स के व्यापार के लिए लाइसेंस लेना जरूरी है। विशेषज्ञों का कहना है कि चीन अमेरिका जैसे नियमों को अपनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। (China on US tariffs)

जिनपिंग और ट्रम्प की मुलाकात हो सकती है रद्द

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी संभावना जताई जा रही है कि अगर तनाव कम नहीं हुआ तो इस महीने के अंत में दक्षिण कोरिया में प्रस्तावित शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रम्प की मुलाकात रद्द हो सकती है। हालांकि अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि मुलाकात तय समय पर होगी। दोनों देशों के बीच बढ़ती तनातनी के कारण ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता का माहौल बन गया है। व्यापारियों को डर है कि यह विवाद बढ़ा तो ट्रेड वॉर जैसी स्थिति बन सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अमेरिका ने पहले चीन पर हमला किया और अब खुद को निर्दोष दिखाने की कोशिश कर रहा है। (China on US tariffs)

दबाव बर्दाश्त नहीं करेगा चीन: एक्सपर्ट्स 

शंघाई के एक्सपर्ट्स का कहना है कि चीन का कदम अमेरिका की गलत मंशा को उजागर करता है। ट्रम्प की टीम अपने फैसलों के नतीजों का अंदाजा नहीं लगा रही। अमेरिका ने चिप्स और तकनीक पर रोक लगाई, अब चीन इसका जवाब दे रहा है। उन्होंने आगे कहा कि शी और ट्रम्प की प्रस्तावित मुलाकात में ट्रम्प को रिश्तों में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। चीन किसी भी तरह के दबाव को बर्दाश्त नहीं करेगा। चीन ट्रम्प की रणनीति को अच्छी तरह समझता है। इस बार अमेरिका ज्यादा परेशान है। हमारा संदेश साफ है कि अमेरिका को चीन के साथ सहयोग करना चाहिए। (China on US tariffs)

Back to top button
error: Content is protected !!