Google Analytics —— Meta Pixel

CM बघेल ने PM मोदी को लिखा पत्र, राष्ट्रीय जनगणना करवाने का किया अनुरोध, पढ़े पूरी खबर

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा-अन्य पिछड़ा वर्गों के आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील विषय पर और विलम्ब न करते हुए आवश्यक पहल कर सकारात्मक निर्णय लेने का कष्ट करें।

रायपुर : छत्तीगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए पृथक से कोड निर्धारित करते हुए राष्ट्रीय जनगणना (National Census)करवाने का अनुरोध किया, साथ ही उन्होंने स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए एनएमडीसी का मुख्यालय हैदराबाद से जगदलपुर स्थानान्तरित करने का भी आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्र में लिखा है कि, “अन्य पिछड़ा वर्गों के आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील विषय पर और विलम्ब न करते हुए आवश्यक पहल कर शीघ्र अतिशीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का कष्ट करें। भूपेश बघेल ने लिखा है कि, मेरे द्वारा अप्रैल 2023 में छत्तीसगढ़ राज्य के अन्य पिछड़ा वर्गों के व्यक्तियों को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिये जाने तथा इस विषय को संविधान की 9वीं अनुसूची (National Census) में शामिल करने का आपसे अनुरोध किया गया था, आप सहमत होंगे कि, सदियों से सामाजिक-राजनीतिक अधिकारों से वचित बड़ी आबादी को संविधान प्रदत्त समानता एवं सामाजिक न्याय की भावना के अनुरूप आरक्षण का लाभ दिया जाना आवश्यक है।

यह भी पढ़े:- चीन ने जारी किया नया मैप, अरुणाचल से ताइवान तक को बताया अपना हिस्सा, मोदी सरकार ने दिया दो टूक जवाब

भूपेश बघेल ने लिखा है कि, “राज्य विधानसभा द्वारा दिसंबर 2022 में सर्वसम्मति से पारित विधेयक में राज्य में अनुसूचित जनजातियों, अनुसूचित जातियों, अन्य पिछड़ा वर्गों तथा ईडब्ल्यूएस के लोगों के लिये क्रमशः 32, 13, 27 एवं 4 प्रतिशत आरक्षण लागू करने संबंधी विधेयक पारित किया गया था। दुर्भाग्य से वह विधेयक अभी तक राजभवन में अनुमोदन हेतु लंबित है।” (National Census)

Back to top button
error: Content is protected !!