Google Analytics —— Meta Pixel

ED रेड पर सीएम बघेल का बयान- साहेब ने सुबह-सुबह ही बता दिया एक्ज़िट पोल

Ed Raid in Chhattisgarh: भिलाई में आज सुबह ED रेड पड़ी है जिस पर भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि “मुझे लगा था पहले चरण का एक्ज़िट पोल कुछ दिनों बाद पता चलेगा. लेकिन साहेब ने आज सुबह ही बता दिया, सुबह-सुबह ED को मेरे नामांकन के दौरान मेरे साथ उपस्थित एवं मेरी निर्वाचन प्रक्रिया में आधिकारिक व्यय लेखक की भूमिका निभा रहे सुरेश धिंगानी जी के यहाँ ED को भेज दिया है.

पाटन विधानसभा की जनता को डराने की ये कोशिश वैसी ही विफलता मिलेगी होगी जैसी कल 20 सीटों पर मतदान में भाजपा को मिली है। छत्तीसगढ़ियों को कमजोर और कायर मत समझो साहेब, अपना चावल खाते हैं, वो भी पूरे स्वाभिमान से.”

यह भी पढ़ें:- अफगानिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, फाइनल के लिए साउथ अफ्रीका से होगा मुकाबला 

आपको बता दें कि भिलाई के पदुमनगर स्थित घिंघानी फ़ायर वर्क्स के संचालक सुरेश घिंघानी के घर ईडी,दल्ली राजहरा स्थित देव माइनिंग के संचालक सौरभ जैन के ठिकानों पर आईटी भिलाई लिंक रोड कैंप 2 में फायर वर्क्स कारोबारी हुकुम चंद के ठिकानों पर आईटी की दबिश दी है ।

ईडी अफसर सुबह 8 बजे 4 गाड़ियों में पहुंचे थे। कारोबारी सुरेश के बेटे विवेक घिंघानी को लेकर टीम वसुंधरा नगर स्थित गोदाम, भिलाई 3 में पुलिस पेट्रोल पंप के सामने स्थित दुकान में सर्च कर रही है। (Ed Raid in Chhattisgarh)

जानकारी के मुताबिक सुमित लोढ़ा व सौरभ लोढ़ा के पास ढुलकी, गिधाली, दल्ली, रावघाट में आयरन माइनिंग व ट्रांसपोर्टिंग का बड़ा कारोबार है। वहीं कारोबारियों का स्थानीय नेताओं से नजदीकी संबंध है। फिलहाल ये कार्यवाही किस सिलसिले में हुई इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। (Ed Raid in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!