Google Analytics —— Meta Pixel

सभी वर्ग के समृद्धि के लिए काम कर रही राज्य सरकार: CM भूपेश बघेल

CM Bhupesh Baghel News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक निजी होटल में आयोजित परिचर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए। CM बघेल ने परिचर्चा के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्धि के लिए हमने, हमारी सरकार ने हर वर्ग, व्यक्ति के आय मैं वृद्धि के लिए कार्य कर रही है। इसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और संस्कृति के क्षेत्र में अनेक कार्य हो रहे हैं। यही हमारी सरकार की प्राथमिक विकास मॉडल है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि लोगों की आय में बढ़ोतरी ही हमारा उद्देश्य है। हमने व्यक्ति के विकास के साथ ही कुपोषण और अशिक्षा जैसे बड़ी समस्या को खत्म करने की दिशा में कार्य किया और आज 41 प्रतिशत 0 से 5 साल के बच्चे कुपोषण से मुक्त हो चुके है।

यह भी पढ़ें:- जीवन एक पतंग विषय पर परिचर्चा, आचार्य अंकित ने कराया वैदिक यज्ञ

इसी कड़ी में किसान, मजदूर, आदिवासी, युवाओं को आय के साधन प्रदान किए जा रहे हैं। किसानों का ऋण माफ किया गया। इससे वह किसान जो खेती से दूर हो चुके थे अब फिर से कृषि कार्यों से जुड़ते जा रहे हैं। धान का समर्थन मूल्य के साथ-साथ इनपुट सब्सिडी के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना लाया। वहीं अब 2640 से 2660 रुपए पर धान खरीदी हो रही है। साल 2017 में पंजीकृत किसानों की संख्या 15 लाख थी, जो बढ़कर अब 24 लाख हो चुकी है। (CM Bhupesh Baghel News)

रकबा पहले 22 लाख हेक्टेयर था, जो अब बढ़कर 32 लाख हेक्टेयर हो चुका है। इस खरीफ सीजन में अब तक प्रदेश में 97 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। वहीं जनवरी तक 1.10 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का लक्ष्य रख गया है। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद फुलादेवी नेताम, संसदीय सचिव और रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम में सामाजिक, आर्थिक, जन-जागरूकता, कृषि, महिला सशक्तिकरण के साथ स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया। (CM Bhupesh Baghel News)

Back to top button
error: Content is protected !!