Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

CM Bhupesh Baghel बजट सत्र के बाद करेंगे सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा

CM Bhupesh Baghel विधानसभा के बजट सत्र के बाद सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे. इस दौरान सीएम राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की मैदानी इलाकों में जाकर समीक्षा भी करेंगे. इस दौरान वह पार्टी के विधायक सहित अन्य नेताओं के कार्यों की भी जानकारी हासिल करेंगे. ऐसी खबर भी सामने आ रही है कि इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) विधायकों का रिपोर्ट कार्ड भी तैयार कर सकते हैं.

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने मीडिया को बताया कि, विधायकों के काम से मुख्यमंत्री के दौरा को जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए. मुख्यमंत्री इस दौरान प्रदेश की उन विभिन्न योजनाओं की जानकारी जमीनी स्तर पर जाकर लेंगे. जो प्रदेश में संचालित हो रही हैं. जैसा कि आपको पता है इन योजनाओं की चर्चा आज पूरे देश में हैं.

ये भी पढ़ें-Russia attacked Ukraine : यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के 60 से ज्यादा छात्र, सरकार से मांगी मदद

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि मुख्यमंत्री, विधानसभा सत्र के बाद सभी विधानसभा क्षेत्रों में खुद जाकर सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन, संगठन और सत्ता के तालमेल का जायजा लेंगे. चौबे ने कहा कि इस दौरे के बारे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछली विधायक दल की बैठक में चर्चा की थी.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा विधायकों के रिपोर्ट कार्ड तैयार किए जाने की चर्चा इन दिनों जोरों पर है. इस रिपोर्ट कार्ड के माध्यम से पार्टी आगामी दिनों की रणनीति तैयार करेगी. यही वजह है कि अब मुख्यमंत्री के आगामी दौरे को लेकर पार्टी के अंदर जहां एक ओर उत्साह का माहौल है. तो वहीं दूसरी ओर विधायकों की नींद भी उड़ गई है.

Back to top button
error: Content is protected !!