पिछली सरकार ने वोट बैंक के लिए धर्मांतरण को बढ़ावा दिया: CM विष्णुदेव साय

CM Sai on Conversion: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के जैनम मानस भवन में आयोजित जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं वनवासी कल्याण आश्रम का कार्यकर्ता और जनजातीय सुरक्षा मंच का सदस्य हूं। उन्होंने पूर्व मंत्री गणेश राम भगत के साथ आदिवासी आबादी और जशपुर के लिए किए गए संघर्ष को भी याद किया। CM साय ने कहा कि जनजातीय सुरक्षा मंच का उद्देश्य आदिवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और धर्मांतरण को रोकना है। उन्होंने कहा कि ये लक्ष्य एक दिन जरूर हासिल होगा।

यह भी पढ़ें:- नक्सलियों की कायराना करतूत, सरेंडर नक्सली समेत 2 लोगों को उतारा मौत के घाट

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जब अटल जी सत्ता में आए और उन्हें प्रधानमंत्री का पद मिला तो उन्होंने छत्तीसगढ़ के साथ-साथ आदिवासी कल्याण विभाग का भी गठन किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने आदिवासी आबादी को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। पिछले पांच सालों में धर्मांतरण चरम पर था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मैंने लगातार सरकार के सामने इस मुद्दे को उठाया, लेकिन वे कहते थे कि रिपोर्ट होगी तो कार्रवाई करेंगे। तब शिकायतकर्ताओं को समस्या का सामना करना पड़ता था। उन्हें घंटों थाने में बैठाया जाता था। CM साय ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार ने धर्मांतरण को संरक्षण दिया,  क्योंकि वे इसे वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करते हैं। (CM Sai on Conversion)

आदिवासी आबादी को गुमराह किया जा रहा: CM साय

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि 32 प्रतिशत आदिवासी आरक्षण का विरोध करने वालों का पक्ष लिया गया और उन्हें शानदार पोस्टिंग दी गई। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आदिवासियों के 32 प्रतिशत आरक्षण के लिए संघर्ष करेगी। आजादी के 75 साल बाद भी बस्तर के कई इलाके बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी आबादी को गुमराह किया जा रहा है। उन्हें कहा जाता है कि आदिवासी आबादी हिंदू नहीं है, लेकिन जनजातीय सुरक्षा मंच ऐसी ताकतों से लड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने बस्तर में लोगों को बुनियादी सुविधा सुनिश्चित करने के लिए काम करना शुरू कर दिया है। (CM Sai on Conversion)

नक्सलियों के लिए मुख्यधारा में शामिल होने का अवसर: CM

उन्होंने कहा कि सरकार सुरक्षाबलों के कैंप खोल रही है और उनका डटकर मुकाबला कर रही है। इसके अलावा सरकार ने नक्सलियों के लिए समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का अवसर भी खोल दिया है। हाल ही में बस्तर में नक्सली मोर्चे पर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। बस्तर क्षेत्र के लोग भी नक्सलवाद की समस्या से निराश होकर समाज की मुख्यधारा में शामिल होना चाहते हैं। नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। बस्तर में हमारे जवानों ने 13 नक्सली मार गिराए हैं। (CM Sai on Conversion)

14 हजार घरों में बिजली नहीं पहुंची: CM साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पहले जशपुर से भोपाल के लिए ट्रेन नहीं था। कई ट्रेन बदल कर भोपाल गए। कभी रिजर्वेशन नहीं हुआ तो स्लीपर में सोते गए। देशभर में 12 करोड़ जनजाति के लोगों की सुरक्षा करना हमारा उद्देश्य है। बस्तर के कुछ जिले हैं, जहां अभी तक विकास नहीं पहुंच पाया है। 5 जिले आज भी संवेदनशील है, जहां 14 हजार घरों में बिजली नहीं पहुंची है। इसलिए हमारी सरकार आने के बाद नेल्ला नार योजना शुरू की है। बस्तर में आज भी विधर्मियों की संख्या ज्यादा है। हम उनके खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में आदिवासी को मुख्यमंत्री बनाया है। कुछ सोच समझकर बनाए होंगे, ताकि आदिवासियों का विकास हो सके। (CM Sai on Conversion)

Related Articles

Back to top button