ट्रांसफॉर्मर गोदाम में लगी आग को बुझाने की कोशिश जारी, CM साय ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

CM Sai on Fire: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के CSPDCL ट्रांसफॉर्मर गोदाम में लगी आग को बुझाने की कोशिश जारी है। साढ़े 3 एकड़ में फैले गोदाम का लगभग पूरा हिस्सा आग की चपेट में आ गया है। 9 घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया गया है। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मौके पर पहुंचे, जिन्होंने बचाव कार्यों का मुआयना किया। साथ ही संबंधित अफसरों से लोगों को हुई आर्थिक क्षति का आकलन कर पीड़ितों को हर संभव मदद के लिए कहा है। CM साय ने कहा कि इस हादसे की जांच कराई जाएगी। बचाव कार्य के लिए सभी संबंधित अधिकारी मौके पर तैनात हैं।

यह भी पढ़ें:- पिछली सरकार ने वोट बैंक के लिए धर्मांतरण को बढ़ावा दिया: CM विष्णुदेव साय

CM साय ने कहा कि भगवान की कृपा से कोई जनहानि नहीं हुई। कुछ विभाग के अधिकारियों ने भी मुस्तैदी दिखाई। ऑइल के टैंकर को खोल दिया गया, जिससे ज्यादा ब्लास्ट नहीं हुआ। वहीं मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और सांसद सुनील सोनी ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक राजेश मूणत ने कहा कि इस घटना से किसी भी व्यक्ति को हानि नहीं हुई है। बड़ी मात्रा में ट्रांसफॉर्मर जले हैं। हम रामनगर और आसपास के अन्य इलाकों में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए करीब 150 परिवारों के लिए भंडारा करवा रहे हैं। इसके अलावा हम शासन से जिन्हें भी आर्थिक नुकसान हुआ है उनके लिए मुआवजे देने का भी निवेदन करेंगे। (CM Sai on Fire)

रायपुर से कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर वर्कशॉप में आग लगने की घटना लापरवाही है या साजिश इसकी जांच होनी चाहिए। हजारों लोगों की जान खतरे में पड़ गई। बता दें कि शॉर्ट सर्किट होने से ट्रांसफॉर्मर में आग लगी, जो देखते ही देखते बढ़ने लगा। ट्रांसफॉर्मर पटाखे की तरह फटने लगे। करीब 4 घंटे बाद कड़ी मशक्कत करते हुए सिर्फ कुछ हिस्से की आग पर काबू पाया गया है। पुलिस ने 3 किलोमीटर के दायरे को खाली कराते हुए रास्ता ब्लॉक कर दिया है। इसके अलावा आसपास के घरों को भी खाली कराया गया। ये ट्रांसफॉर्मर गोदाम गुढ़ियारी थाना के कोटा इलाके में है। (CM Sai on Fire)

Related Articles

Back to top button