कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में बोले राहुल गांधी, मेरे फोन में पेगासस से जासूसी होती है, खुफिया अधिकारियों ने बताया

Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी इस समय लंदन गए हुए हैं। वहां उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसी कार्यक्रम में उन्होंने भारत की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने भारत में संस्थाओं के नियंत्रण में होने की बात कही। साथ ही उन्होंने अपने फोन की जासूसी किए जाने का आरोप भी लगाया।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को आया हार्ट अटैक, अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया पर दी जानकारी, फैंस को कहा धन्यवाद

राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज में बिजनेस स्कूल के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, ‘भारत में मीडिया और न्यायपालिका नियंत्रण में है। मेरे फोन में पेगासस से जासूसी होती है। खुफिया अधिकारियों ने मुझे बताया कि आपका फोन रिकॉर्ड हो रहा है। मेरे ऊपर आपराधिक मामले दर्ज कराए गए हैं।’

हम ऐसी दुनिया बनते हुए नहीं देख सकते – Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने कहा, हम ऐसी दुनिया बनते हुए नहीं देख सकते जो लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ी हुई न हो। राहुल गांधी के संबोधन का विषय ‘लर्निंग टू लिसेन इन इन 21 सेंचुरी’ था। इस दौरान उन्होंने कहा, दुनिया में लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए नई सोच की जरूरत की बात कही। साथ ही ये भी कहा कि इसे किसी पर थोपा न जाए।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को आया हार्ट अटैक, अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया पर दी जानकारी, फैंस को कहा धन्यवाद

कांग्रेस नेता ने भारत और अमेरिका जैसे लोकतांत्रिक देशों में निर्माण क्षेत्र में गिरावट का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा, इस बदलाव बड़े पैमाने पर असमानता और आक्रोश सामने आया है। जिस पर तत्काल ध्यान देने और संवाद की जरूरत है।

भारत जोड़ो यात्रा की चर्चा

राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लंबी चर्चा की। कश्मीर के बारे में बताते हुए राहुल ने कहा, कश्मीर में कई सालों से हिंसाग्रस्त है। सुरक्षा अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर आगाह किया लेकिन जब हम आगे बढ़े तो हजारों लोग तिरंगा लेकर आगे आए। एक व्यक्ति करीब आया उसने कुछ लड़कों की तरफ दिखा कर बताया कि वो उग्रवादी हैं। उन लड़कों ने मुझे घूर कर देखा लेकिन कुछ कर नहीं पाए। राहुल गांधी ने कहा कि यह लोगों की बात सुनने और अहिंसा की ताकत है।

Related Articles

Back to top button