Google Analytics —— Meta Pixel

CM भूपेश बघेल कोरबा को देंगे करोड़ों के विकासकार्यों की सौगात, पढ़ें पूरी खबर

CM Bhupesh Korba Tour: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 29 जुलाई को कोरबा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिलेवासियों को विभिन्न विकासकार्यों की सौगात देंगे। CM बघेल जिले में 112 करोड़ 13 लाख से ज्यादा राशि के 72 विकासकार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे, जिसके अंतर्गत 54 करोड़ 70 लाख राशि के 38 विकासकार्यों का लोकार्पण और 57 करोड़ 43 लाख से ज्यादा राशि के 34 विकासकार्यों का शिलान्यास कार्य शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने किया जांजगीर कोर्ट का निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री बघेल द्वारा की जाने वाली लोकार्पण कार्यों के अंतर्गत ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कोरबा द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (नाबार्ड) अंतर्गत 76 लाख 68 हजार की लागत से गोदाम सह कार्यालय भवन निर्माण के 03 कार्य, लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण उपसंभाग कोरबा द्वारा नाबार्ड योजना अंतर्गत 04 करोड़ 32 लाख से ज्यादा की लागत से उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्ग निर्माण के 03 कार्य, स्वास्थ्य विभाग कोरबा द्वारा 15 वें वित्त और ईसीआरपी-2 योजनांतर्गत 02 करोड़ 38 लाख से ज्यादा की लागत से 13 शहरी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर (हमर क्लीनिक) की स्थापना। (CM Bhupesh Korba Tour)

वनमण्डल कोरबा द्वारा रामपुर में 03 करोड़ 01 लाख से अधिक की लागत से सड़क, कैम्प और वॉटर हारवेस्टिंग सिस्टम निर्माण के कुल 08 कार्य, शिक्षा विभाग द्वारा नवनिर्मित पुस्तकालय भवन हेतु 03 करोड़ 05 लाख से अधिक की लागत की आवश्यक सामग्री के 01 कार्य, जनपद पंचायत कोरबा द्वारा जिला खनिज संस्थान न्यास से 48 लाख 78 हजार की लागत से सड़क और प्राथमिक शाला निर्माण के कुल 03 कार्य तथा जनपद पंचायत करतला द्वारा जिला खनिज संस्थान न्यास से 01 करोड़ 39 लाख से अधिक की लागत से सड़क, भवन और तालाब के जीर्णोद्धार के कुल 07 कार्य शामिल हैं। (CM Bhupesh Korba Tour)

इसी तरह शिलान्यास कार्यों के अंतर्गत छत्तीसगढ़ ग्रामीण सहकारी विकास अभिकरण परियोजना क्रियान्वयन इकाई कोरबा अंतर्गत 19 करोड़ 56 लाख से अधिक के कुल 22 सड़कों के सतह नवीनीकरण के 04 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत 32 करोड़ 57 लाख से अधिक के जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत एकल ग्राम नल-जल प्रदाय योजना के 20 कार्य, स्वास्थ्य विभाग कोरबा अंतर्गत 03 करोड़ 91 लाख से अधिक के स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार 09 कार्य, नगर पंचायत पाली में 01 करोड़ 95 लाख की लागत से नवीन हाईटेक बस स्टैंड निर्माण कार्य शामिल हैं। (CM Bhupesh Korba Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!